ब्रेकिंग
MP High Court: मध्य प्रदेश में बंद चेक पोस्ट खोलने के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक, ट्रांसपोर्टरों को रा... भोपाल पुलिस की नई पहल: अब QR कोड स्कैन कर सीधे करें शिकायत, घर बैठे होगा समाधान लापरवाही की हद! मुरैना में नाबालिग लगा रहा था झाड़ू, कर्मचारी फोन पर था व्यस्त; वायरल हुआ वीडियो शादी वाले दिन दुल्हन के साथ हो गया खेला! हल्दी लगाते ही सूजे होंठ, मंडप की जगह जाना पड़ा अस्पताल रोंगटे खड़े कर देगी इस मासूम की बहादुरी! 7 मिनट तक तेंदुए का जबड़ा पकड़े मौत से लड़ता रहा बच्चा पुलिसकर्मियों के शौर्य का सम्मान: नक्सलवाद पर लगाम कसने वाले 101 जवानों को मिला प्रतिष्ठित केएफ रूस्... खौफनाक! घंटों फोन पर बात करती थी बीवी, चिढ़े पति ने मौत के घाट उतारकर फैलाई सुसाइड की अफवाह Viral News: जिंदा शख्स ने छपवाया अपनी 'तेरहवीं' का कार्ड, देहदान के फैसले का मजाक उड़ाने पर किया मृत... India vs Afghanistan Test Squad: यशस्वी, गिल और पंत को मिलेगा मौका? जानें अफगानिस्तान के खिलाफ कैसी ... TV Actress Avika Gor: शादी के कुछ महीनों बाद ही अविका गौर ने छोड़ा देश, पति के साथ बैंकॉक शिफ्ट होने...
खेल

World Cup : भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बड़ा खुलासा, हार के बाद कोच आर्थर करना चाहते थे सुसाइड

लंदन : पाकिस्तान के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने दावा किया है कि चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से उनकी टीम की हार के बाद वह इतने टूट चुके थे कि खुदकुशी करना चाहते थे। पाकिस्तानी टीम को भारत से 89 रन से मिली हार के बाद मीडिया, प्रशंसकों और पूर्व क्रिकेटरों से काफी आलोचना झेलनी पड़ी। आर्थर के हवाले से मीडिया ने कहा, ‘‘पिछले रविवार को मैं आत्महत्या करना चाहता था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पर यह सिर्फ एक मैच में प्रदर्शन था। यह इतनी तेजी में हुआ। आप एक मैच जीतते हैं और एक हारते हैं। यह विश्व कप है।

मीडिया से आलोचना, लोगों की अपेक्षायें और फिर आपके सामने वजूद बनाये रखने का सवाल। हमने सब कुछ झेला।’’ पाकिस्तान ने अगले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खुद को सेमीफाइनल की दौड़ में बरकरार रखा है। आर्थर ने कहा कि उनकी टीम बाकी सारे मैच जीतने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने खिलाड़ियों को बारंबार यही कहते हैं कि यह बस एक मैच था। हमें आगे अच्छा खेलना है।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button