ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

Unlock-4 में दिल्‍लीवासियों को मिली बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी जिम और योग सेंटर खोलने की मंजूरी

नई दिल्‍ली।  मेट्रो के बाद अब दिल्ली में योगा सेंटर और जिम भी खुल सकेंगे। लंबी रस्साकशी के बाद अंतत दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने इसकी मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी मिलने के बाद रविवार देर शाम मुख्य सचिव विजय कुमार देव की ओर से इस आशय का लिखित आदेश भी जारी कर दिया गया है।

इस आदेश के मुताबिक साप्ताहिक बाजारों को प्रायोगिक आधार पर 30 सितंबर तक खोलने की मंजूरी भी दी है। यह तीसरा मौका है जब साप्ताहिक बाजार के ट्रायल की तिथि बढ़ाई गई है।

गौरतलब है कि जिम मालिक और योगा सेंटर संचालक लंबे समय से इन्हें खोलने की मांग कर रहे थे। लेकिन दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए डीडीएमए इसके लिए तैयार नहीं था। दिल्ली सरकार भी लंबे समय से डीडीएमए से इन्हें खोलने की अपील कर रही थी।

जानकारी के मुताबिक डीडीएमए के इस फैसले से दिल्ली के करीब 5500 जिम खुल जाएंगे। जिम और योगा सेंटर को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक जिम में कितने लोग होंगे, यह उसकी जगह पर निर्भर करेगा।

एसओपी के मुताबिक जिम के अंदर प्रत्येक चार वर्ग मीटर में एक ही व्यक्ति रहेगा। इसी तरह जिम करने वाले व्यक्ति को कम से कम प्रत्येक 20 सेकेंड पर अपने हाथ को सैनिटाइज करते रहना होगा। जिम संचालक को यह सुनिश्चित करना होगा कि जिम के जो भी उपकरण है वह छह छह फीट की दूरी पर हों। सभी तरह के भुगतान संपर्क रहित होंगे यानी कैशलेस भुगतान की सुविधा होनी चाहिए। साथ ही प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग भी होनी चाहिए। जिम के अंदर फेस मास्क लगाना अनिवार्य होगा। योगा करते समय भी लगाना होगा।

Related Articles

Back to top button