ब्रेकिंग
AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A... BJP MLA WhatsApp Hacked: सोनभद्र में भाजपा विधायक भूपेश चौबे का व्हाट्सएप नंबर हैक, परिचितों से मांग... Himachal Pradesh Water Tourism: हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को लगेंगे नए पंख, सतलुज नदी के कोलडैम में ज... Indian Railways New Rule: ट्रेन में फोन पर तेज बात करना या स्पीकर पर रील देखना पड़ेगा भारी, रेलवे एक... Haryana Old Age Home News: हरियाणा के वृद्धाश्रम में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना, टीबी से पीड़... Munger Durga Puja Mahotsav: मुंगेर के दुर्गा पूजा उत्सव में पवन सिंह और रवि किशन का जलवा, फैंस की भी... Rajnath Singh Article: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा हमला, 'पोस्ट-ट्रुथ' राजनीति और दुष... Samajwadi Party Manifesto 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 26 नवंबर क... Patna Atal Path Accident: पटना के अटल पथ पर दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार स्कॉर... Patna Atal Path Accident: पटना के अटल पथ पर दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार स्कॉर...
देश

लोकसभा की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित, पूर्व राष्ट्रपति को दी गई श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) के बीच संसद का मानसून सत्र (Parliament’s Monsoon Session) आज से शुरू हो गया है। लगातार 18 दिन चलने वाले इस सत्र के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोरोना से बचाव के लिए इस बार कई तरह के खास इंतजाम किए गए हैं। सत्र के दौरान सांसदों को कैंटीन में पैक भोजन दिया जाएगा। सांसदों तथा कर्मचारियों समेत 4000 से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की गई है। संदस पहुचे पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ कोरोना है और दूसरी तरफ कर्तव्य, सांसदों ने कर्तव्य का पथ चुना है। पीएम ने कहा, जब तक दवाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं। हम चाहते हैं कि दुनिया के किसी भी कोने में जल्दी से जल्दी वैक्सीन बन जाए। हमारे वैज्ञानिक भी सफलता की ओर बढ़ रहे हैं।

LIVE Parliament’s Monsoon Session Updates:

लोकसभा में प्रणव मुखर्जी को श्रद्धांजलि

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर लोकसभा में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। स्पीकर ओम बिड़ला ने उनका जिक्र करते हुए कहा कि वह एक सफल वक्ता और प्रशासक थे। उनका ज्ञान और अनुभव अद्वितीय था। इसके बाद सदन की कार्यवाही को एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया।

पूरा देश जवानों के साथ खड़ा

पीएम ने कहा, हमारी सेना के वीर जवान हिम्मत, जज्बे और बुलंद हौसलों के साथ सीमा पर डटे हुए हैं। कुछ समय के बाद बर्फबारी भी शुरू होगी। मुझे विश्वास है कि सभी सदस्य मिलकर संदेश देंगे कि पूरा देश जवानों के साथ खड़ा है जो सीमा पर डटकर मातृभूमि की रक्षा कर रहे हैं।

कोरोना भी है और कर्तव्य भी

पीएम मोदी ने कहा कि संसद का सत्र ऐसे कठिन मसय में शुरू हो रहा है, जहां एक तरफ कोरोना है और दूसरी तरफ कर्तव्य। सांसदों ने कर्तव्य का पथ चुना है। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। इस बार लोकसभा और राज्यसभा अलग-अलग समय पर चलेगी। इस बार शनिवार और रविवार को भी सदन चलेगा। सभी सांसद इस पर सहमत हैं।

कांग्रेस ने दिया स्थगन प्रस्ताव 

कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी और के सुरेश ने लोकसभा में पूर्वी लद्दाख में चीनी घुसपैठ को लेकर स्थगन प्रस्ताव दिया है। दूसरी तरफ डीएमके और सीपीआइ (एम) ने नीट परीक्षा की वजह से 12 किशोर छात्रों की आत्महत्या’ को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

11 विधेयक पेश करने की तैयारी

इस दौरान विपक्ष चीन के साथ एलएसी पर चल रहे विवाद, अर्थव्यवस्था और कोरोना संकट जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। सरकार ने 11 विधेयक पेश करने की तैयारी की है और विपक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि वह कम-से-कम चार विधेयकों का विरोध करेगा। विपक्ष की सरकार को घेरने की रणनीति के बीच सरकार भी जबाव देने के लिए पूरी तरह तैयार है। खासकर चीन विवाद और कोरोना संकट के मुद्दे पर वह विपक्ष के सवालों का पूरी ताकत से जवाब देगी।

चार विधेयकों पर खुला विरोध

सरकार इस सत्र में 11 विधेयक भी पेश करेगी। कांग्रेस ने इनमें से चार विधेयकों पर खुले विरोध का एलान कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि जिन चार विधेयकों के विरोध का निर्णय लिया गया है, उनमें तीन कृषि और किसानों से जु़ड़े हैं। एक विधेयक फाइनेंस से जु़ड़ा है, जिसमें बैकिंग रेगुलेशन एक्ट में बदलाव का प्रस्ताव है। वहीं जो एग्रो मार्केटिंग से जु़ड़ा विधेयक है, उसका भी पंजाब, छत्तीसग़़ढ, राजस्थान आदि राज्यों ने विरोध किया है।

बदला दिखेगा संसद का नजारा

– मानसून सत्र के दौरान संसद का नजारा बदला दिखेगा, क्योंकि दोनों सदनों की बैठक एक साथ नहीं होगी।

– सोमवार को लोकसभा की बैठक सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी। राज्यसभा की बैठक तीन बजे से शाम सात बजे तक चलेगी।

– मंगलवार से पहले राज्यसभा और बाद में लोकसभा की बैठक चार–चार घंटे के लिए होगी।

– सभी सांसदों को कोविड का परीक्षण कराने के लिए कहा गया है। सिर्फ उन्हीं सांसदों को प्रवेश दिया जाएगा, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव होगी।

– संसद की बैठक के लिए दोनों सदनों के कक्षों और गैलरियों का इस्तेमाल किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button