ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मनोरंजन

हो गया बिग बॉस का ऑफिशियल ऐलान, इस तारीख को है ग्रांड प्रीमियर

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए बेहद शानदार खबर है। दरअसल, फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। अब, कलर्स ने सभी अटकलों को विराम देते हुए ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है कि शो का प्रीमियर कब होने वाला है। कलर्स की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बिग बॉस के 14वें सीजन का ग्रांड प्रीमियर अगले महीने की 3 तारीख से होने वाला है यानी 3 अक्टूबर 2020।

कलर्स ने तारीख का ऐलान करते हुए प्रोमो भी जारी किया है, जिसमें सलमान शो के बारे में बता रहे हैं। अभी तक शो की थीम को लेकर कुछ साफ नहीं हुआ है, लेकिन शो को ऐलान करते हुए टैगलाइन में लिखा गया है कि अब 2020 की हर समस्या को चकनाचूर करने का वक्त आ गया है। इससे लगता है कि बिग बॉस का ये सीजन वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

प्रोमो में दिख रहा है कि सबसे पहले सलमान खान दिखाई देते हैं, जो बेड़ियों से बंधे हुए हैं और उनके मुंह पर मास्क लगा हुआ है। वो पहले मास्क हटाते हैं और फिर अपने बेड़ियां भी तोड़ते हैं। इससे पता चलता है कि यह कोरोना वायरस से जोड़ा गया है, जिसमें मास्क और लॉकडाउन को दूर करने की ओर इशारा किया गया है। साथ ही सलमान भी 2020 को जवाब देने का बात कह रहे हैं।

साथ ही इस प्रोमो में हर सीन उल्टा की बात भी कही जा रही है, इससे जोड़कर भी शो में कुछ नया हो सकता है। अब यह तो धीरे-धीरे पता चल जाएगा कि शो की थीम कैसी होगी और शो में कौन-कौन शामिल होगा। इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा, लेकिन यह तय हो गया है कि बिग बॉस की टीम 3 अक्टूबर से फुल एंटरटेनमेंट लेकर आ रही है।

Related Articles

Back to top button