ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
विदेश

चीन के साथ भारी तनाव के बीच लद्दाख में एलएसी पर सर्दियों में भी डटी रहेगी भारतीय सेना

लेह। चीन के साथ भारी तनाव के बीच सेना ने आगामी सर्दी के मौसम में भी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर डटे रहने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। भीषण सर्दी से बचाव के लिए गरम रखने वाले उपकरण, कपड़े और टेंट से लेकर राशन, ईंधन और गोला बारूद जैसे सभी आवश्यक सामान पर्याप्त मात्रा में एलएसी पर सेना की अग्रिम चौकियों तक पहुंचा दिए गए हैं।

ठंड के मौसम में लद्दाख क्षेत्र में पारा शून्य डिग्री से नीचे तक पहुंच जाता है

अधिकारियों ने बताया कि ठंड के मौसम में लद्दाख क्षेत्र में पारा शून्य डिग्री से नीचे तक पहुंच जाता है। इसको देखते हुए शून्य से 50 डिग्री नीचे तक के तापमान में भी काम करने वाले टेंट भेजे गए हैं। सर्दी के मौसम में सड़कों पर बर्फ जम जाती है और इस क्षेत्र के देश के अन्य हिस्से से महीनों तक संपर्क कट जाता है। एलएसी पर तनाव में कमी नजर नहीं आ रही है और भारत व चीन ने सीमा पर अपने सैनिकों की संख्या और साजो सामान बढ़ा दिए हैं।

16 कोर के पास है सीमा की सुरक्षा का जिम्मा

16 कोर जिसे फायर और फूरी कोर के नाम से भी जाना जाता है, के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अरविंद कपूर ने कहा कि सर्दी के मौसम के मुताबिक सारी तैयारियां कर ली गई हैं। सेना की इसी इकाई के पास कारगिल से लद्दाख तक चीन और पाकिस्तान से लगती सीमा की सुरक्षा का जिम्मा है। उन्होंने कहा कि रसद से लेकर हथियार और गोला बारूद सब कुछ पर्याप्त मात्रा में भंडार कर लिया गया है

मेजर जनरल कपूर ने कहा- लद्दाख क्षेत्र के हाईवे सर्दी के मौसम में छह महीने तक बंद रहता है

मेजर जनरल कपूर ने कहा कि लद्दाख क्षेत्र दो मुख्य हाईवे मनाली-लेह और जम्मू-श्रीनगर-लेह से जुड़ा है। सर्दी के मौसम में यह छह महीने तक बंद रहता है। सेना ने इस अवधि को घटाकर चार महीने का कर दिया है। आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल टनल का उद्धाटन करने वाले हैं और दारचा-नीमू-पदम रोड भी चालू होने वाली है। इससे लद्दाख से हर मौसम में संपर्क बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button