ब्रेकिंग
MP Crime and Social News: छपारा के जामुन टोला गांव में शराब और जुआ-सट्टे पर प्रतिबंध, थाने पहुंचकर म... Jyotiraditya Scindia in Gwalior: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने निभाई 300 साल पुरानी परंपरा, मंसूर शाह क... MP Wildlife News: इंदौर से आई विशेष टीम ने बुरहानपुर में पकड़ा रीछ, शहडोल के केशवाही में भी भालू के ... Bhopal News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, प्रशासन ने लोगों से की शा... MP Fraud News: रतलाम में करोड़ों की ठगी और संपत्तियों की जांच तेज, आरोपी महिला के कारनामों से जुड़ी ... Clean Drinking Water Bihar: नल-जल योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीएचईड... Maharashtra Government Decision: सूखा प्रभावित इलाकों के बीच लोकायुक्त कार्यालय के लिए कारों पर खर्च... Medical Certification Report: कर्नाटक में दिल और सांस के बाद किडनी बनी मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण, ... Golden Book of World Records: कानपुर में दीपों से बनी कलात्मक आकृतियों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 500 ... Patna ADM Corruption Case: आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, 1.06 करोड़ के अवैध साम्राज्य ...
मनोरंजन

Bigg Boss 14: यूट्यूबर कैरीमिनाती भी होंगे बिग बॉस के कंटेस्टेंट? जल्द शुरू कर सकते है शूटिंग

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 का ऐलान हो चुका है और जल्द ही टीवी स्क्रीन पर ड्रामा शुरू होने वाला है। बिग बॉस के प्रीमियर की तारीख तो आ गई है, लेकिन अभी लोगों के मन में सवाल है कि इस बार के शो में कौन-कौन लोग हिस्सा लेने वाले हैं। इसी बीच, कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर चर्चाएं भी हो रही हैं, लेकिन फाइनल लिस्ट अभी आना बाकी है। अब बताया जा रहा है कि यू-ट्यूब सेंसेशन कैरी मिनाती यानी अजय नागर भी इस बार का हिस्सा बन सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी अजय मुंबई में ही हैं और क्वारंटाइन हैं। ऐसे में वो क्वारंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद शो के साथ जुड़ सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, द खबरी के ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई जानकारी में कहा गया है कि कैरीमिनाती अभी फरीदाबाद में हैं और वो किसी होटल में क्वारंटाइन नहीं है। ऐसे में अभी आधिकारिक जानकारी आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

वहीं, शो की शूटिंग 1 अक्टूबर से मुंबई की फिल्म सिटी में शुरू होने वाली है और 3 अक्टूबर से बिग बॉस का प्रसारण शुरू हो जाएगा। खबर ये भी है कि कैरी मिनाती के साथ और भी यू-ट्यूब स्टार इस बार कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि कैरी मिनाती के साथ ही जस्मिन भासीन, पवित्र पूनिया, सारा गुरपाल, नैना सिंह, निशांत निलकानी आदि सेलेब्स के नाम भी सामने आ रहे हैं, जो शो का हिस्सा बन सकते हैं। इस बार कोरोना वायरस को ध्यान रखते हुए शो में और शो में एंट्री से पहले कई तरह की व्यवस्था की गई है ताकि वायरस के फैलने का डर कम हो

रहना होगा क्वांरटाइन

बताया जा रहा है कि गोरेगांव होटल में 20 सितंबर से कंटेस्टेंट को आइसोलेशन में रखा जाएगा। शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि मेकर्स इस बार 15 कंटेस्टेंट्स को लेने वाले हैं, क्योंकि उम्मीद है कि इससे अधिक ड्रामा देखने को मिलेगा। कंटेस्टेंट्स का आइसोलेशन में जाने से पहले टेस्ट करवाया जाएगा। फिर 11 दिन के आइसोलेशन के बाद 1 शो में जाने से पहले 1 अक्टूबर का उनका फिर से कोविड टेस्ट करवाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button