ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

देश में आए संकट पर मोदी सरकार ने पकाए एक से एक ख़याली पुलाव: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। चीन के साथ भारत का विवाद हो या कोरोना से देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था हो वह इन मुद्दों पर अपनी राय रखने के साथ साथ सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा कर ही देते हैं।

PunjabKesari

अब एक फिर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए उनकी विफलताओं को गिनाया। उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया कि कोरोना काल में भाजपा सरकार ने एक से एक ख़याली पुलाव पकाए:
21 दिन में कोरोना को हरायेंगे
आरोग्य सेतु ऐप सुरक्षा करेगा
20 लाख करोड़ का पैकेज
आत्मनिर्भर बनो
सीमा में कोई नहीं घुसा
स्थिति संभली हुई है

लेकिन एक सच भी था: आपदा में ‘अवसर’ #PMCares

वहीं इससे पहले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने लॉकडाउन के दौरान मजदूरों की मौत से जुड़ा आंकड़ा सरकार के पास नहीं होने को लेकर भी कटाक्ष किया था। उन्होंने शायराना अंदाज में तंज करते हुए लिखा था कि तुमने ना गिना तो क्या मौत ना हुई? हां मगर दुख है सरकार पे असर ना हुआ, उनका मरना देखा ज़माने ने, एक मोदी सरकार है जिसे ख़बर ना हुई।

Related Articles

Back to top button