ब्रेकिंग
Delhi Fire News: मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर... Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाण... Afzal Ansari Hospitalized: समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत खराब, लखनऊ के मेदांता अ... Uttarakhand News: दलेर मेहंदी कॉन्सर्ट विवाद पर आया सीएम धामी का बयान, मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हु... Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदा... TRAI New OTP Rules: फोन पर आने वाले ओटीपी नियमों में जल्द होगा बड़ा बदलाव, ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए ट... Delhi News: एमसीडी के 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन, सीएम रेखा गुप्ता ने दी 52 करोड़ के ... Jharkhand BJP News: रांची में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, कार्यसमिति की बै... Patna News: महिला थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका ने बचपन की दोस्त की नाक ... Ranchi Dacoity Case Solved: रांची में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्ता...
देश

उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से 28 लोगों की मौत, कई लोग झुलसे; सीएम योगी ने जताया शोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में मंगलवार दोपहर बाद कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश के बीच बिजली गिरने से 28 लोगों की मौत हो गई। गाजीपुर में पांच, बलिया-सोनभद्र में चार-चार, कौशांबी में तीन, चित्रकूट, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली में दो-दो और प्रतापगढ़, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया में एक-एक व्यक्ति के लिए वज्रपात में जानलेवा साबित हुआ। इसके अलावा कई अन्य लोग आकाशीय आफत से झुलसने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। कई मवेशियों के भी झुलसने की सूचना मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली गिरने से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही जिलाधिकारियों को पीड़ित परिवारों के शीघ्र चार-चार लाख रुपये की सहायता पहुंचाने और घायलों का समुचित उपचार कराने का निर्देश दिया है।

कौशांबी के महगांव निवासी शंकर लाल की पत्नी सरला देवी बेटियों आंचल (8), संजना (11) और वंदना (17) के साथ फसल की सिंचाई कर रही थीं तभी वज्रपात से मां-बेटियां झुलस गईं। आंचल व संजना ने दम तोड़ दिया। सरला व वंदना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जुनैदपुर निवासी राजकरन (17) की बकरी चराते समय झुलसकर उसकी मौत हो गई। पांच बकरियों ने भी दम तोड़ दिया। प्रतापगढ़ के कुंडा हथिगवां में घर के बाहर ही वज्रपात ने किशोरी शिवानी को मौत की नींद सुला दिया।

गाजीपुर के खांवपुर चितौरा ग्राम में भैरों सिंह यादव (48), निजामपुर गांव की मनीषा यादव (17),जफरपुर गांव के प्रदीप (22), मोधिया निवासी आजाद राजभर (20) व कलीमुल्लाहपुर गांव की गुलाबी देवी (50) बिजली की चपेट में आ गए। सोनभद्र में जुगैल थाना क्षेत्र में गायघाट के किसान तनगुड़ (50), घोरावल में पिड़रिया निवासी नाथू पाल (59), गड़ौरा गांव में विकास (28) व देवेंद्र (25), बलिया में कुरेजी गांव में मंगरू (5) व नीशु (4), ससना बहादुरपुर गांव में किन्नू राजभर (25), घुरिटोला (इब्राहिमाबाद नौबरार) निवासी आसित कुमार चौधरी (17) ने आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दम तोड़ दिया

चंदौली के जगदीश सराय हिनौता गांव में अर्जुन प्रसाद (15), सिसौड़ा गांव में नीतीश कुमार (12), वाराणसी में रोहनिया क्षेत्र के बैरवन गांव के महेश पटेल (22) व कपसेठी थाना क्षेत्र के लखनसेनपुर गांव में सरिता (32) की मौत हो गई। जौनपुर में गिरधरपुर गांव में किसान दिनेश कुमार यादव (28), सेमरी गांव में सुनील प्रजापति (26) भी बिजली की चपेट में आ गए।

गोरखपुर में बैंक में पैसा जमा कराने जा रही स्वयं सहायता समूह की संचालिका अंजलि गिरी की बिजली गिरने से मौत हो गई और साथ रहीं चार महिलाएं झुलस गईं। देवरिया में पशु चरा रहे और कुशीनगर में खेत में काम कर रहे एक-एक अधेड़ पर मौत बनकर बिजली गिरी। सिद्धार्थनगर में बिजली गिरने से कई घरों के उपकरण जल गए और दुकान में बैठा युवक झुलस गया।

Related Articles

Back to top button