ब्रेकिंग
NADA Doping Bill 2026: डोपिंग अब बनेगा गंभीर अपराध, कोच और ड्रग सप्लायर को होगी 5 साल की जेल BMC Action: खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, बीएमसी ने दी 10 लाख की सहायता; जांच के लिए समित... Ram Niwas Mandir Dispute: राम मंदिर परिसर के पास पंचायती मंदिर पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव प... Assembly By-election 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को ह... Delhi School Fee Rule: निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक गठित करनी होगी फीस समिति, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ... College Street Makeover: अग्निमित्रा पॉल के प्रस्ताव का विरोध, हॉकरों की आजीविका और सौंदर्यीकरण के ब... Maharashtra Rain News: मूसलाधार बारिश से महाराष्ट्र बेहाल, करंट लगने से किशोरी की मौत; NDRF तैनात Hapur DSO Seema Chaudhary News: जिला पूर्ति अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें, मां की शिकायत पर धोखाधड़ी और जम... Raipur Ganja Smuggling: गांजा तस्करों पर रायपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 आरोपी गिरफ्तार और 2.5 करोड़ क... Bamani-dih News: बम्हनीडीह नगर पंचायत के नए अध्यक्ष और पार्षदों ने ली शपथ, CM साय ने दी विकास की सौग...
विदेश

ईस्टर हमले में श्रीलंका के 176 बच्चों ने खोए अपने माता-पिता

कोलंबो। श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए आतंकी हमले में कुल 176 बच्चों ने अपने माता-पिता में से किसी एक को या दोनों को खो दिया। इस द्वीपीय देश में गत 21 अप्रैल को सात आत्मघाती हमलावरों ने तीन चर्चो और तीन होटलों को निशाना बनाया था। इन हमलों में 258 लोग मारे गए थे और करीब 500 घायल हुए थे।

डेली मिरर अखबार ने सोमवार को श्रीलंका के कैथोलिक चर्च के प्रमुख मैल्कम रंजीत के हवाले कहा, ’21 अप्रैल को हुए हमले में 176 बच्चों ने अपने माता-पिता या उनमें से किसी एक को गंवा दिया। चर्च इन बच्चों की मदद करने पर ध्यान दे रहा है।’ उन्होंने कहा कि हमले में क्षतिग्रस्त हुए चर्चो के पुनरुद्धार का काम सरकार ने अपने जिम्मे लिया है। इसलिए चर्च इस पर ध्यान नहीं देगा। उन्होंने यह बयान रोम की यात्रा के दौरान दिया। मैल्कम ने बताया कि उन्होंने श्रीलंका में हुए हमले और प्रभावित लोगों के लिए चर्च की ओर से किए जा रहे काम के बारे में पोप फ्रांसिस को जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि आतंकी हमले में कोलंबो के सेंट सेबस्टियन चर्च के अलावा पश्चिमी तटीय शहर नेगोंबो और पूर्वी शहर बट्टिकलोआ के एक-एक चर्च को निशाना बनाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button