ब्रेकिंग
लापरवाही की हद! मुरैना में नाबालिग लगा रहा था झाड़ू, कर्मचारी फोन पर था व्यस्त; वायरल हुआ वीडियो शादी वाले दिन दुल्हन के साथ हो गया खेला! हल्दी लगाते ही सूजे होंठ, मंडप की जगह जाना पड़ा अस्पताल रोंगटे खड़े कर देगी इस मासूम की बहादुरी! 7 मिनट तक तेंदुए का जबड़ा पकड़े मौत से लड़ता रहा बच्चा पुलिसकर्मियों के शौर्य का सम्मान: नक्सलवाद पर लगाम कसने वाले 101 जवानों को मिला प्रतिष्ठित केएफ रूस्... खौफनाक! घंटों फोन पर बात करती थी बीवी, चिढ़े पति ने मौत के घाट उतारकर फैलाई सुसाइड की अफवाह Viral News: जिंदा शख्स ने छपवाया अपनी 'तेरहवीं' का कार्ड, देहदान के फैसले का मजाक उड़ाने पर किया मृत... India vs Afghanistan Test Squad: यशस्वी, गिल और पंत को मिलेगा मौका? जानें अफगानिस्तान के खिलाफ कैसी ... TV Actress Avika Gor: शादी के कुछ महीनों बाद ही अविका गौर ने छोड़ा देश, पति के साथ बैंकॉक शिफ्ट होने... Balen Shah vs India: बालेन शाह का भारत विरोधी रुख? नेपाल का पीएम बनते ही 45 दिनों में लिए ये कड़े फै... Most Expensive Tea: 1 किलो चाय की कीमत 9 करोड़ रुपये, लग्जरी कारों से भी महंगी इस चाय की खासियत जानि...
विदेश

ईस्टर हमले में श्रीलंका के 176 बच्चों ने खोए अपने माता-पिता

कोलंबो। श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए आतंकी हमले में कुल 176 बच्चों ने अपने माता-पिता में से किसी एक को या दोनों को खो दिया। इस द्वीपीय देश में गत 21 अप्रैल को सात आत्मघाती हमलावरों ने तीन चर्चो और तीन होटलों को निशाना बनाया था। इन हमलों में 258 लोग मारे गए थे और करीब 500 घायल हुए थे।

डेली मिरर अखबार ने सोमवार को श्रीलंका के कैथोलिक चर्च के प्रमुख मैल्कम रंजीत के हवाले कहा, ’21 अप्रैल को हुए हमले में 176 बच्चों ने अपने माता-पिता या उनमें से किसी एक को गंवा दिया। चर्च इन बच्चों की मदद करने पर ध्यान दे रहा है।’ उन्होंने कहा कि हमले में क्षतिग्रस्त हुए चर्चो के पुनरुद्धार का काम सरकार ने अपने जिम्मे लिया है। इसलिए चर्च इस पर ध्यान नहीं देगा। उन्होंने यह बयान रोम की यात्रा के दौरान दिया। मैल्कम ने बताया कि उन्होंने श्रीलंका में हुए हमले और प्रभावित लोगों के लिए चर्च की ओर से किए जा रहे काम के बारे में पोप फ्रांसिस को जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि आतंकी हमले में कोलंबो के सेंट सेबस्टियन चर्च के अलावा पश्चिमी तटीय शहर नेगोंबो और पूर्वी शहर बट्टिकलोआ के एक-एक चर्च को निशाना बनाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button