ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
देश

संसद में मास्क उतारने पर नाराज हुए नायडू, रामगोपाल यादव को समझा दी पूरी गाइडलाइंस

कोरोना वायरस महामारी से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सोमवार से संसद के मानसून सत्र का प्रारंभ हो गया है।इस दौरान राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू नियमों को लेकर काफी सख्त दिखाई दे रहे हैं। इसीका नतीजा है कि जब सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने अपने बात रखने के लिए मास्क उतारा तो नायडू ने उन्हे तुरंत टोक दिया।

दरअसल रामगोपाल सदन कोरोना काल के दौरान देश में आए संकट को लेकर अपने बात रख रहे थे। वह केंद्र सरकार से अपील कर रहे थे कि राज्यों की मदद करें, इस बीच वह अपने मास्क को नीचे खिसका कर गलती कर बैठे। नायडू ने तुंरत उन्हे टोकते हुए कहा कि जब भी आप कहीं पर बोल रहे हैं तो मास्क जरूर लगाएं क्योंकि आप इस हॉल में बैठे हुए हैं।

सभापति ने आईसीएमआर की पूरी गाइडलाइंस समझाते हुए कहा कि इस हॉल में एयर कंडिशनर भी लगा हुआ है और आपको पता होना चाहिए कि एसी की हवा से वायरस तेजी से फैल सकता है। रामगोपाल ने तुरंत अपनी गलती मानते हुए मास्क को उपर कर लिया। ऐसा ही कुछ दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन के साथ भी देखने को मिला। जब वह सदन में अपनी बात रख रही थी तो सभापति ने उन्हें रोक कर मास्क लगाने को बोला जिस पर बच्चन ने कहा कि आवाज साफ नहीं आएगी। इसके बाद उन्होंने अपना परिचय देते हुए कहा, ‘मेरा नाम जया बच्चन है।’ इस पर नायडू ने कहा कि वे मशहूर हैं और उन्हें अपना परिचय देने की जरूरत नहीं है।

Related Articles

Back to top button