ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
खेल

Eng vs Aus: जो रूट ने फेंकी ऐसी अविश्वनीय गेंद कि देखते रह गए डेविड वॉर्नर, उड़ गई गिल्ली: VIDEO

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर के लिए अच्छी नहीं रही। इस पूरे सीरीज के दौरान वार्नर रन बनाने के लिए जूझते रहे। वहीं तीसरे मैच में वो जो रूट की एक घूमती गेंद पर चकमा खा गए और आउट हो गए। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 302 रन बनाए और कंगारू टीम को जीत के लिए 303 रन का लक्ष्य दिया।

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर सधे अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे और 32 गेंद पर 24 रन बना चुके थे। उसी दौरान कप्तान इयोन मोर्गन ने दूसरी पारी का 11वां ओवर जो रूट को फेंकने के लिए दिया जो नियमित गेंदबाज नहीं हैं, लेकिन उन्होंने कमाल कर दिया। इस ओवर की 5वीं गेंद उन्होंने ऐसी फेंकी कि वार्नर समेत सभी हक्के-बक्के रह गए। वार्नर तो बस देखते रह गए और रूट की गेंद ने उनकी गिल्लियां बिखेर दी।

डेविड वार्नर स्पिनर के खिलाफ संघर्ष करते हैं और इसका पूरा फायदा जो रूट ने उठाया। ऑफ-ब्रेक गेंदबाज जो रूट ने जो गेंद फेंकी वो थोड़ी लेट रह गई। शायद वार्नर ने सोचा था कि गेंद पहले आ जाएगी और वो उसे खेलने के लिए पहले ही पोजिशन में आ गए और यही पर चकमा खा गए और रूट की गेंद ने उनकी गिल्लियां बिखेर दी। उन्होंने शायद ही उम्मीद की होगी कि रूट इतनी शानदार गेंद फेकेंगे।

डेविड वार्नर को इस सीरीज के बाद सीधे यूएई जाना है जहां पर वो सनराइजर्स हैदराबाद टीम के साथ जुड़े जाएंगे और टीम की कप्तानी करेंगे। हालांकि वार्नर ने जिस तरह का फॉर्म इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखाया है वो टीम के लिए चिंता का विषय तो जरूर होगा। उन्होंने तीन वनडे मैचों में 12 की औसत से कुल 36 रन बनाए हैं। हालांकि वार्नर लगभग हर आइपीएल में जमकर रन बनाते हैं और पिछले सीजन में वो इस लीग के टॉप स्कोरर रहे थे, लेकिन उनका मौजूदा फॉर्म कुछ सवाल तो जरूर खड़े करता है।

Related Articles

Back to top button