ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal Highway: शहपुरा फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे कार पर गिरा अनियंत... सीधी सड़क हादसा: तूफानी रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 2 युवकों की मौके पर मौत MP Fuel Price Update: मध्य प्रदेश में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सीएम मोहन यादव ने वैट (VAT) कटौती के ... Sardar Sarovar Dam: विस्थापितों को बड़ी सौगात, मोहन सरकार कराएगी मुफ्त में भूखंडों की रजिस्ट्री; जान... Sheopur Cyber Crime: श्योपुर में AI से बनाया युवती का अश्लील वीडियो, फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल; ... कफ सिरप कांड में एक और मौत: नागपुर AIIMS में 3 महीने तक जिंदगी के लिए लड़ा हर्ष, अंत में हार गया जंग... नगर निगम कर्मचारियों का हल्ला बोल: महीनों से नहीं मिली सैलरी तो फूटा गुस्सा, दफ्तर के बाहर अनिश्चितक... Weather Update: अगले 5 दिनों तक नहीं बदलेगा मौसम, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा तापमान; IMD का नया अ... Pune Porsche Case: पोर्श कांड के 3 आरोपियों को मिली जमानत, फूट-फूटकर रो पड़े अश्विनी कोष्टा के पिता;... Usman Tariq Controversy: भारतीय अंपायर ने पाकिस्तानी गेंदबाज को दिया 'क्लीन चिट', कैमरन ग्रीन को मां...
देश

श्रीनगर के बटमालू में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, 2 जवान घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मुठभेड़ श्रीनगर के बटमालू इलाके में चल रही है। पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मोर्चे पर हैं और आतंकियों की तलाश जारी है। यह मुठभेड़ गुरुवार तड़के 3 बजकर 50 मिनट से चल रही है। आसपास के इलाके में सुरक्षाबलों की गतिविधि बढ़ा दी गई है। उधर, जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तान ने एक बार फिर पुंछ जिले के बालाकोट और मेंढर सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन गुरुवार सुबह लगभग 6.45 बजे किया है।

सीआरपीएफ और एसओजी के जवान, आतंकियों का मुकाबला कर रहे हैं। खबर है कि तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। हालांकि, सीआरपीएफ के एक अफसर के घायल होने की भी खबर है।फिलहाल, मुठभेड़ जारी है।

इससे पहले बुधवार को सुरक्षाबलों को पुलवामा के काकापोरा के मारवल गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में  सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जम्मू-कश्मीर पुलिस, आर्मी की 50 आरआर और सीआरपीएफ की ज्वॉइंट टीम ने आतंकियों को घेर लिया।सुरक्षाबलों को दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इस  मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए हैं। फिलहाल,  मुठभेड़ अभी भी चल रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

जानकारी के अनुसार, इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि कश्मीर के तीन युवकों का एक संगठन पाकिस्तानी आतंकियों के संपर्क में है। संगठन के तीनों युवकों की पहचान गुटलीबाग निवासी अर्शिद अहमद खान, गांदरबल निवासी माजिद रसूल और मोहम्मद आसिफ नजर के रूप में की गई। तीनों लोग पाकिस्तानी आतंकी फयाज खान के संपर्क में थे। वही उन्हें इलाके में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के निर्देश देता था।

राजौरी में पाक की भारी गोलाबारी में भारतीय सेना के 1 जवान शहीद

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई और मोर्टार दागे गए। इसमें भारतीय सेना के 16 कोर में तैनात जवान नाइक अनीश थॉमस शहीद हो गए। इसके अलावा एक अधिकारी सहित दो अन्य घायल हो गए। सेना के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी की ओर से गोलीबारी सुंदरबनी सेक्टर में हुई। इसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

Related Articles

Back to top button