ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
खेल

IPL 2020 में इन 2 चुनौतियों का सामना करेगी मुंबई इडियंस, सुनील गावस्कर ने किया खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि मुंबई इंडियंस के लिए पांचवां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खिताब जीतना मुश्किल काम नहीं होगा। गावस्कर के मुताबिक, मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट में सबसे संतुलित टीमों में से एक है। इस तरह मुंबई इंडियंस एक बार फिर से आइपीएल के नए सीजन में खिताब के दावेदार के रूप में 19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने मिशन की शुरुआत करेगी।

मुंबई इंडियंस IPL के इतिहास की सबसे सफल टीम है, जिसने रिकॉर्ड चार आइपीएल खिताब अपने नाम किए हैं। उन्होंने पिछले साल रोमांचक फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से हराकर चौथी ट्रॉफी अपने नाम की थी, लेकिन मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए खिताब को बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी। इस बात को सुनील गावस्कर ने कबूल किया है, जो आइपीएल में बीसीसीआइ की ओर से कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं

सुनील गावस्कर ने एक इंटरव्यू में कहा है, “मुंबई इंडियंस ने 4 बार आइपीएल जीता है, जिसका मतलब है कि वे जानते हैं कि मुश्किल परिस्थितियों से कैसे निकला जाए। यही कारण है कि मुझे लगता है कि मुंबई को इस साल फिर से चैंपियनशिप जीतने में बहुत मुश्किल नहीं होनी चाहिए।” हालांकि, गावस्कर ने ये भी बताया है कि मुंबई इंडियंस को किस तरह की परेशानी होने वाली है। उनका मानना है कि मुंबई में नंबर चार का बल्लेबाज चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा है, “अन्य टीमों की तरह उनके पास अनुभवी स्पिनर नहीं हैं। चिंता का एक अन्य क्षेत्र मध्य क्रम भी है, उन्हें इस बारे में कड़ी मेहनत करनी होगी कि कौन उनके लिए नंबर 4 और 5 पर बल्लेबाजी करेगा। अगर क्विंटन डिकॉक खेलते हैं तो वह रोहित शर्मा या सूर्यकुमार यादव के साथ पारी की शुरुआत करेंगे, लेकिन नंबर 4 पर कौन बल्लेबाजी करेगा?” स्पिन के तौर पर मुंबई के पास राहुल चाहर हैं, लेकिन उनको ज्यादा अनुभव नहीं है।

गावस्कर ने आगे बताया, “ईशान किशन नंबर 4 पर एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं और वह ओपनिंग भी कर सकते हैं। मुंबई नंबर 4 पर हार्दिक पांड्या को बढ़ावा दे सकती है, क्योंकि किरोन पोलार्ड का मानना है कि वह नंबर 5 पर बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके पास क्या विकल्प है? हो सकता है कि शेरफन रदरफोर्ड को मौका मिले, जो एक बड़े हिटर हैं। ये दो क्षेत्र – स्पिन आक्रमण और मध्य-क्रम – मुंबई इंडियंस के लिए समस्याएं पैदा कर सकते हैं।”

सुनील गावस्कर के मुताबिक ऐसी होगी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा(कप्तान), सूर्य कुमार यादव, क्विंटन डिकॉक(विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नाथन कुल्टर नाइल, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट या मिचेल मैक्लेनघन

Related Articles

Back to top button