ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
टेक्नोलॉजी

Google अब Doodle के जरिए दे रहा है कोरोना वायरस से बचने के उपाय

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस के कुल मामले अभी तक 2.97 करोड़ से अधिक हो गए हैं। ऐसे में हर देश इससे बचाव और रोकथाम के लिए लगातार काम कर है। फिलहाल इस वायरस से बचाव की कोई दवा अभी तक बाजार में उपलब्ध नहीं हुई है और ऐसे में लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क पहनें। डब्‍ल्‍यूएचओ और सभी देशों की सरकारों के अलावा Google भी लोगों को जागरूक करने में मदद कर रहा है। इसके लिए Google ने Doodle बनाया है जो कि कोरोना वायरस से बचने के उपाय बता रहा है।

वैसे आमतौर पर Google किसी खास मौके व किसी खास व्यक्ति को याद करने के लिए Doodle बनाता है। लेकिन इस बार Doodle की मदद से लोगों को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी मिलेगी। Google ने बेहद ही Doodle तैयार किया है जो कि लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता का संदेश दे रहा है। इसमें मैसेज दिया गया है कि मास्क पहनें और जिंंदगी बचाएं।

Doodle पर क्लिक करते ही आपके सामने एक covid-19 से जुड़ा एक पेज ओपन होगा। इस पेज में कोरोना वायरस से जुड़ी कई जानकारियां दी गई हैं। इसमें आपको कुछ केस और रिकवरी से जुड़ी पूरी डिटेल यहां मिल जाएगी। इसके अलावा Doodle के जरिए यह भी बताने की कोशिश की गई है कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करें। साथ ही यहां आपको डब्‍ल्‍यूएचओ की गाइडलाइंस भी मिलेंगी।

कोरोना वायरस से बचाव की गाइडलाइंस में बताया गया है कि आप अपने हाथ साफ करते रहें। इसके लिए साबुज या अल्कोहल आधारित हैंड रब का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही खांसने या छींकने वाले किसी भी व्यक्ति से दूरी बनाए रखें। सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करें और मास्क पहनें। अगर आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में परेशानी होती है, तो उसे अनदेखा न करें और इलाज करवाएं।

Related Articles

Back to top button