ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

पंखों से उड़ान, दुआओं का साथ: जब बेटे ने पहली बार माता-पिता को कराया ‘हवाई सफर’, सोशल मीडिया पर नम हुईं आंखें

एक समय था जब लोग आसमान में उड़ते हवाई जहाज को देखने के लिए उमड़ पड़ते थे, उसमें बैठना तो दूर की बात थी. उस समय अधिकतर लोगों के पास उतने पैसे भी नहीं होते थे कि वो फ्लाइट में बैठकर कहीं जाने की सोच भी सकें, लेकिन अब समय काफी बदल चुका है. अब मिडिल क्लास आदमी भी आराम से फ्लाइट में सफर कर लेता है. हालांकि एक मिडिल क्लास आदमी का जो पहला हवाई जहाज का सफर होता है, वो बहुत खास होता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया है.

दरअसल, इस वीडियो में एक बंदा अपने माता-पिता को पहली बार हवाई जहाज का सफर कराता नजर आता है और उसके बाद उनका जो रिएक्शन होता है, वो देखने लायक होता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदा कैसे अपने माता-पिता को उनकी पहली हवाई यात्रा पर ले जाते हुए नजर आता है. शुरुआत में बंदा अपने पैरेंट्स के साथ रनवे पर खड़ा होता है, जबकि उसके पीछे इंडिगो का विमान इंतजार कर रहा होता है. इस दौरान मां के चेहरे की खुशी देखने लायक होती है. बाद में वो उन्हें लेकर फ्लाइट के अंदर बैठ जाता है और अंदर ही अंदर बहुत गर्व महसूस करता है.

बंदे ने जीत लिया दिल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर vishh.mms नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2 लाख 36 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 14 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख किसी ने कहा कि ‘इसे ही शुद्ध प्रेम और कृतज्ञता कहते हैं. सफलता ऐसी ही दिखती है’, तो किसी ने कहा कि ‘कितना गर्व का पल है. यह देखकर बहुत खुशी हुई’. इसी तरह एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है, ‘यह हर मिडिल क्लास व्यक्ति का सपना है’, तो दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘भाई ने दिल जीत लिया’.

यहां देखें वीडियो

Related Articles

Back to top button