ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

फल विक्रेताओं पर कार्रवाई को भाजपा ने बनाया मुद्दा, काला बिल्‍ला लगाकर विरोध ; दुकानदारों से मिले रघुवर

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में फल विक्रेताओं पर कार्रवाई से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बैठे- बिठाए मुद्दा मिल गया है। पार्टी  इसे तुष्‍टीकरण करार देते हुए आक्रामक है। पार्टी के कार्यकर्ता काला बिल्‍ला लगाकर कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास रविवार को दुकानदारों से मिलने पहुंचे और जानकारी ली। उन्‍होंने भरोसा दिलाया कि फल विक्रेताओं पर मुकदमा दर्ज नहीं होगा। इस बारे में उन्‍होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बात की है। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश ने रविवार को इस मामले में ट्वीट किया। लिखा- एक हाथ में सेवा का संकल्प और दूसरे हाथ में संघर्ष का भाव। जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा एक तरफ मोदी आहार,फेस कवर और सैनिटाइजर जरूरतमंद परिवारों को मुहैया कराया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ कल कदमा में फल विक्रेता पर पुलिस द्वारा हुई दुर्भाग्यपूर्ण कार्रवाई पर राज्य सरकार के कुकर्मों और तुष्‍टकरण की राजनीति को उजागर करते हुए जमशेदपुर जिले के कार्यकर्ता सेवा कार्य करते हए काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

BJP JHARKHAND

✔@BJP4Jharkhand

जमशेदपुर में पुलिस प्रशासन द्वारा फल विक्रेता पर हुई कार्रवाई के बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री @dasraghubar जी एवं जिलाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार जी ने फल विक्रेताओं से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया.

Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
126 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

ये है मामला

जमशेदपुर के कदमा थाना इलाके  में छह दुकानदार ठेले पर फल बेच रहे थे। ठेले पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा अनुमोदित दुकान का बैनर लगा था। इसकी तस्वीर को किसी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर दिया। इसके बाद पुलिस मुख्यालय के आदेश पर शनिवार को कदमा थाने की पुलिस ने ठेलों से बैनर हटवा दिया। साथ ही छह दुकानदारों सहित आठ लोगों के खिलाफ शांति भंग करने का मामला भी दर्ज कर लिया। विहिप के बैनर लगे ठेलों की तस्वीर  सोशल मीडिया पर वायरल होती रही वही पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत तमाम भाजपाई आक्रोश व्यक्त करने लगे।

सरयू ने भी किया विरोध

पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पश्चिमी के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने भी कार्रवाई को गलत बताया। भाजपा का आरोप है कि तुष्टिकरण की राजनीति के चलते अपनी आजीविका चला रहे छोटे-छोटे व्यापारियों को राज्‍य सरकार तंग कर रही है। ठेले से विहिप का बैनर हटाने की जानकारी मिलने पर संगठन के कार्यकर्ता ने जनार्दन पांडेय के नेतृत्व में कदमा थाना प्रभारी रंजीत कुमार के सामने विरोध प्रदर्शन किया था। माहौल बिगड़ता देख थाना प्रभारी ने केवल बैनर हटाने की बात कही। भगवान की तस्वीर हटाने के आरोप को गलत कहा।

Deepak Prakash@dprakashbjp

“एक हाथ में सेवा का संकल्प और दूसरे हाथ में संघर्ष का भाव”
जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा एक तरफ मोदी आहार,फेस कवर और सैनिटाइजर जरूरतमंद परिवारों को मुहैया कराया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ कल कदमा में फल विक्रेता पर पुलिस द्वारा हुई दुर्भाग्यपूर्ण कार्रवाई पर राज्य सरकार1/2

Twitter पर छबि देखें
44 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

काला बिल्‍ला लगाकर बांटे सामान

इस बीच, भाजपा नेता विकास सिंह ने रविवार को  काला बिल्‍ला लगाकर मानगो के गुरुद्वारा रोड में खाद्य सामग्री का वितरण किया। वैसे लोग जिनका राशन कार्ड में नाम नहीं है उनके बीच चावल, बिस्कुट ,दाल एवं आलू का पैकेट बनाकर वितरण किया गया। वितरण के दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ता  हाथ में काली पट्टी बांधे थे।  खाद्य सामग्री के वितरण के कार्यक्रम में  विकास सिंह, संजय सिंह, संतोष सिंह चौहान, दुर्गा दत्ता, गोविंद राव, संदीप सिंह, सविता माइती, किशोर बर्मन, अवधेश पांडेय दिनेश शर्मा मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button