ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
देश

उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक कार्यक्रमों पर 30 जून तक ‘लॉकडाउन’

लातेहार। लातेहार जिले के गारू प्रखंड अंतर्गत बारेसाढ़ थाना क्षेत्र के पहाड़कोचा जंगल में रविवार को उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उग्रवादियों का हथियारबंद दस्ता इलाके में मूवमेंट कर रहा है। सूचना मिलते ही सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम पहाड़कोचा जंगल की ओर रवाना हुई। पहाड़ी की चोटी पर जमे होने के कारण उग्रवादियों ने पुलिस टीम को दूर से ही अपनी ओर आता देख लिया

इसके बाद उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने मोर्चा संभालकर गोलीबारी शुरू कर दी। घने जंगलों में रुक-रुककर एक घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी चलती रही। इसके बाद जंगली इलाके का लाभ उठाकर उग्रवादी गोलीबारी करते हुए फरार हो गए। इसके बाद इलाके में पुलिस टीम ने गहन सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान भारी मात्रा में उग्रवादियों का सामान बरामद कर पुलिस बरामद कर बारेसाढ़ थाना ले आई।

दुर्गम है इलाका

पहाड़कोचा जंगल लातेहार जिले के घनघोर दुर्गम जंगली इलाके में शुमार है। सघन वन एवं पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां दोपहर को 12 बजे तेज धूप के बाद भी अंधेरा-सा अहसास होता है। इसके साथ ही जंगली रास्ते की जानकारी के बिना इस जंगल में मूवमेंट करना आसान नहीं है। ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि जंगल से होते हुए समीपवर्ती राज्य छत्तीसगढ़ के इलाके में भी प्रवेश की सुगमता का लाभ उग्रवादी उठाते हैं।

आराम कर रहे थे उग्रवादी

गोलीबारी के बाद इलाके में सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने उग्रवादियों का सामान बरामद किया है। बरामद सामानों में अधिकांश दैनिक उपयोग के सामान, वर्दी, पिट्ठू, तिरपाल, मोबाइल फोन, चार्जर, कपड़ा आदि शामिल है। पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि संभवत: इलाके में डेरा जमाकर उग्रवादी आराम कर रहे थे। पुलिस को आते देख उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और खुद का बचाव करते हुए जंगली इलाकों का लाभ उठाकर भाग निकले।

‘गुप्त सूचना पर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पहाड़कोचा जंगली गई। यहां पहुंचते ही उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद हमलोगों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की। दोनों तरफ से ढाई सौ राउंड से अधिक गोलियां चलीं। उग्रवादी जंगलों का लाभ उठाकर भाग निकले, सर्च अभियान के दौरान उग्रवादियों का सामान बरामद हुआ है। ग्रामीण डरें नहीं, सूचनाएं दें। सूचनाओं को गोपनीय रखकर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।’ – एमबीपी सिंह, थानेदार बारेसाढ़ (लातेहार)।

Related Articles

Back to top button