ब्रेकिंग
Dipanshu Shokin DUSU Winner: एनएसयूआई से टिकट न मिलने पर लड़ा चुनाव, जानिए कौन हैं डूसू के नए उपाध्य... Delhi Minor Girl Brutality Case: 1 साल की मासूम से दरिंदगी और मर्डर के बाद राजनीति गरमाई, 4 आरोपी गि... Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह...
विदेश

सीमा विवाद के बीच नेपाल को आज भारत देगा सौगात, दोनों देशों के बीच शुरू होगी रेल सेवा

काठमांडू। भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद के बीच आज भारत नेपाल को एक सौगात देने जा रहा है। भारत और नेपाल के बीच अब जल्द रेल सेवा शुरू होने जा रही है। इसके तहत आज भारत, नेपाल को दो जोड़ी रेल इंजन और कोच की सौगात देने जा रहा है। यह ट्रेन बिहार के जयनगर से नेपाल के कुर्था तक जाएगी। भारत आज भारत के बिहार में जयनगर और नेपाल जनकपुर में कुर्था के बीच रेलवे कनेक्शन को पुनर्जीवित करने के लिए इंजन और कोच सहित रेलवे के दो सेट शुक्रवार को नेपाल को सौंपे जाएंगे। बता दें कि इस रूट पर पैसेंजर ट्रेनों के साथ मालगाड़ियां भी चलेंगी।

रेलवे विभाग के महानिदेशक बलराम मिश्रा ने कहा कि यह सेट 18 सितंबर को दोपहर बाद भारत के कोंकण रेलवे द्वारा नेपाल को दिया जाएगा। बलराम मिश्रा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि कल शाम यह भारत के जयनगर पहुंचा। यह नेपाल के जनकपुर के कुर्था तक जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक हमने किसी भी तकनीकी या अन्य मुद्दे का सामना नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button