ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
मनोरंजन

Bigg Boss 14: सिद्धार्थ शुक्ला ने शूट किया ‘बिग बॉस 14’ का प्रोमो, सामने आई शूटिंग की तस्वीर

नई दिल्ली। टीवी का फेमस ​​रिएलिटी शो ​’बिग बॉस’ हमेशा से ही फैंस का फेवरेट शो रहा है। इस शो के लेकर फैंस में काफी उत्सुकता देखने को मिलती है। वहीं अब जल्द ही ‘बिग बॉस 14’ शुरू होने वाला है। इस शो के लेकर ऑडियंस में काफी एक्साइटेड है। रोजाना शो से जुड़ी कई सारी बातें सामने आ रही हैं। फैंस हमेशा की तरह इस बार भी शो की थीम और कंटेस्टेंट के बारे में जानना चाहते हैं। वहीं अब ‘बिग बॉस 14’ की फाइनल डेट भी सामने आ गई है। ये शो 3 अक्टूबर से ऑनएयर हो रहा है। इसी बीच ‘बिग बॉस 14′ की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में ​’बिग बॉस 13’ विनर सिद्धार्थ शुक्ला नजर आ रहे हैं।

‘बिग बॉस 14’ से सामने आई तस्वीर में सिद्धार्थ शुक्ला नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सिद्धार्थ शुक्ला ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इस ब्लैक आउटफिट में सिद्धार्थ बेहद ही हैंडसम लग रहे हैंं। सिद्धार्थ शुक्ला की इस तस्वीर को टीम सिद्धार्थ शुक्ला के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान, पूर्व बिग बॉस विनर गौहर खान और भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा शूटिंग प्रोमो के लिए शूट कर रहे हैं। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला की सामने आई तस्वीर इसी शूटिंग के दौरान की है। सिद्धार्थ ने काली शर्ट, पैंट और काले जूते पहने एक वैनिटी वैन में जाते और क्रू मेंबर से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वहीं सलमान ख़ान के फेमस शो ‘बिग बॉस 14’ में जाने के लिए एक नए सदस्य का नाम सामने आ रहा है। शहनाज गिल के स्वयंवर शो ‘मुझसे शादी करोगे’ में नजर आए पंजाबी सिंगर इंदीप बख्शी अब कलर्स के ही रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में भाग ले सकते हैं। हालांकि वो जाएंगे या नहीं इस बारे में सिंगर ने कुछ नहीं बताया है।

Related Articles

Back to top button