ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
मनोरंजन

Akshay Kumar की ‘सूर्यवंशी’ में हुई इस दिग्गज कलाकार की एंट्री, रोहित शेट्टी ने कहा- बाक़ी हैं सरप्राइज़

नई दिल्ली, जेएनएन। रोहित शट्टी निर्देशित सूर्यवंशी की स्टार कास्ट में एक और दिग्गज कलाकार की एंट्री हुई है। यह हैं बॉलीवुड के जग्गू दादा यानि जैकी श्रॉफ। रोहित ने इंस्टाग्राम पर जैकी के लुक को इंट्रोड्यूस किया है और साथ में एक दिलचस्प मैसेज भी लिखा है।

रोहित ने तस्वीर के साथ लिखा- जब आप यह सोच रहे थे कि हमारे कॉप यूनिवर्स के बारे में आपको सब पता है। आपके सामने लेकर आ रहा हूं जैकी श्रॉफ और सरप्राइज अभी भी बाकी है मेरे दोस्त। रोहित के इस रहस्मय संदेश से लग रहा है कि सूर्यवंशी में अभी कई खुलासे बाक़ी हैं। ख़ास बात यह है कि आज (1 फरवरी) को जैकी श्रॉफ का जन्मदिन भी है। वो 63 साल के हो गये हैं।

सूर्यवंशी फ़िल्म में क्या रोल निभाएंगे, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। सूर्यवंशी 27 मार्च को रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म में अक्षय कुमार वीर सूर्यवंशी नाम के पुलिस अफ़सर के रोल में हैं, जो एटीएस का चीफ़ है। कटरीना कैफ़ फीमेल लीड रोल निभा रही हैं। रोहित शेट्टी के सिंघम और सिम्बा यानि अजय देवगन और रणवीर सिंह भी फ़िल्म में कैमियो करते हुए दिखायी देंगे।

रोहित ने सूर्यवंशी का एलान अपनी पिछली फ़िल्म सिम्बा के क्लाइमैक्स में किया था, जिसमें अजय देवगन को अक्षय कुमार से फोन पर बात करते हुए दिखाया गया था। रोहित के कॉप यूनिवर्स में सिंघम, सिम्बा और अब सूर्यवंशी शामिल हो गयी हैं।

सूर्यवंशी पहले 2020 की ईद पर रिलीज़ होने वाली थी, मगर सलमान ख़ान की इंशाअल्लाह की वजह से रोहित इसे 27 मार्च पर लेकर आ गये थे। हालांकि बाद में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इंशाअल्लाह ठंडे बस्ते में चली गयी। ईद पर अब अक्षय कुमार की लक्ष्मी बॉम्ब और सलमान की राधे टकराएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button