ब्रेकिंग
सावन के दूसरे सोमवार पर धमतरी से बलरामपुर तक गूंजे 'हर-हर महादेव', 36 वर्षों से जारी कांवड़ यात्रा म... सावन के दूसरे सोमवार पर बैकुंठपुर के प्रेमाशंकर महादेव मंदिर में उमड़े भक्त, जानें 105 साल पुरानी यह... छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम: सीएम विष्णुदेव साय ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹5 करोड़, हिमंत बिस्वा सरम... पातड़ां पुलिस को नशा विरोधी मुहिम में बड़ी सफलता: नया बस स्टैंड के पास 1 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ... गुरदासपुर में मोटरसाइकिल चोरी का पर्दाफाश: बबरी बाईपास से चुराई बाइक के साथ आरोपी अमरजीत सिंह गिरफ्त... गुरदासपुर के वड़ैच पार्क जी.टी. रोड पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की म... ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भीषण सड़क हादसा, बटाला के 36 वर्षीय स्नेह पाल सिंह की दर्दनाक मौत गुरदासपुर: चाचा को बचाने गए युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, इमरजेंसी के बाहर भी चली रंजिश; पुलिस जा... लुधियाना में 4 दिन में सुलझी चादर में लिपटे शव की गुत्थी: नशे में बहस के बाद ईंट से की थी ऋतिक की हत... लुधियाना में दर्दनाक हादसा: सूआ रोड पर तेज रफ्तार मैक्स ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 वर्षीय ढाबा...
मनोरंजन

Bigg Boss 13 : कश्‍मीरा ने आरती को कही बड़ी बात तो आ गया भूचाल, विकास गुप्‍ता पर उतरा गुस्‍सा

नई दिल्‍ली। Bigg Boss 13 Kashmira Shah Upset With Aarti : बिग बॉस 13 में कोई भी कंटेस्‍टेंट किसी का भी सगा नहीं है। यहां तक कि कंटेस्‍टेंट के कनेक्‍शन बनकर शो में हिस्‍सा ले रहे उनके फैमिली मेंबर भी। आरती सिंह की भाभी कश्‍मीरा शाह ने आरती को लेकर शो में ही बड़ा बयान दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

बिग बॉस का 13वां सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। शो अपने फिनाले से कुछ ही हफ्ते दूर रह गया है। ऐसे में सभी कंटेस्‍टेंट अपना बेस्‍ट देने की कोशिशों में जुटे हैं। कंटेस्‍टेंट की कोशिशों अमलीजामा पहनाने और उन्‍हें शो जितवाने के लिए उनके फैमिली मेंबर्स भी पिछले हफ्ते ही शो का हिस्‍सा बनाए गए हैं

इसी क्रम में आरती सिंह को विजेता बनाने के लिए शो का हिस्‍सा बनीं उनकी भाभी कश्‍मीरा शाह ने आरती को लेकर शो में ही बड़ा बयान दे दिया है। कश्‍मीरा ने कहा है कि आरती उन पर भरोसा नहीं करती हैं और उन्‍हें दूसरों पर ज्‍यादा विश्‍वास है। इसकी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है।

दरअसल, एक फरवरी को प्रसारित होने वाले शो की क्लिप में दिख रहा है कि कैप्‍टेंसी टास्‍क के लिए कंटेस्‍टेंट को कनेक्‍शन बनाने हैं। इसमें कंटेस्‍टेंट के फैमिली मेंबर्स भी पार्टीसिपेट कर रहे हैं। टास्‍क के दौरान आरती सिंह विकास गुप्‍ता पर विश्‍वास दिखाते हुए उनको समर्थन कर बैठीं तो बाद में विकास गुप्‍ता ने पलटी मार ली।

वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि इस घटनाक्रम के बाद आरती सिंह की कैप्‍टेंसी की दावेदारी खत्‍म हो गई है। इससे नाराज कश्‍मीरा शाह शिकायती लहजे में आरती सिंह को टारगेट करते हुए कह रही हैं कि आरती उन पर भरोसा करने की बजाय दूसरों पर ज्‍यादा विश्‍वास करती है जिसका उसे दुष्‍परिणाम भुगतना पड़ता है।

Bigg Boss

@BiggBoss

Captaincy task mein Mastermind @lostboy54 ne phir khela apna daav! Magar khel khel mein hui ghaayal!
Watch this tonight at 9 PM.
Anytime on @justvoot.@vivo_india @beingsalmankhan

एम्बेडेड वीडियो

1,810 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button