ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
खेल

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स के लिए खुशखबरी, सबसे महंगे खिलाड़ी ने शुरू की ट्रेनिंग

नई दिल्ली। इंग्लैंड की टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को इस समय यूएई में होना चाहिए था, जहां आइपीएल 2020 का आयोजन 19 सितंबर से हो रहा है, लेकिन बेन स्टोक्स अभी न्यूजीलैंड में हैं। अपने पिता की तबियत खराब होने की वजह से वे पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच से ही न्यूजीलैंड चले गए थे। ऐसे में उनके आइपीएल 2020 में उपलब्ध होने पर सवाल उठे थे, क्योंकि बेन स्टोक्स ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं बने थे।

हालांकि, अब राजस्थान रॉयल्स के लिए आइपीएल 2020 के शुरू होने से पहले खुशखबरी ये आई है कि बेन स्टोक्स ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है, लेकिन अभी भी वे न्यूजीलैंड में हैं। क्राइस्टचर्च में बेन स्टोक्स ने क्रिकेटिंग एक्शन में लौटने के लिए तैयारी शुरू की है। तूफानी बल्लेबाज बेन स्टोक्स अभी गेंदबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं। चूंकि, बेन स्टोक्स इंग्लैंड के लिए खेलते हैं। ऐसे में कीवी सरजमीं पर उनका प्रैक्टिस करना कठिन था, लेकिन कुछ लोगों की सहयोग से वे वहां प्रैक्टिस कर पा रहे हैं।

बेन स्टोक्स की मैदान पर वापसी से इस बात के संकेत मिल गए हैं कि वे जल्द यूएई की उड़ान भरेंगे और दुबई में आइपीएल 2020 के लिए राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ जाएंगे। आइपीएल 2020 के लिए बेन स्टोक्स राजस्थान रॉयल्स की ओर से संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा साढ़े 12 करोड़ रुपये की रकम हासिल करने वाले हैं। अपने इंस्टाग्राम पर ट्रेनिंग की वीडियो शेयर करते हुए बेन स्टोक्स ने लिखा है, “क्राइस्टचर्च में होने के नाते हम यह सब मेरे लिए शुरू कर रहे हैं। Sydenham क्रिकेट क्लब को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसने मुझे अपनी सुविधाओं का उपयोग करने की अनुमति दी हूं। आज निक स्मिथसन अनलकी रहे।”

दरअसल, इस वीडियो में बेन स्टोक्स ने एक बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड किया है। ऐसे में राजस्थान की टीम के लिए ये अच्छी बात है कि आइपीएल से पहले वे अपनी लय हासिल करना चाहते हैं। राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो आइपीएल 2020 में टीम का पहला मैच 22 सितंबर को है, जबकि दूसरा मैच 27 सितंबर को है। ऐसे में बेन स्टोक्स पहले मैच में तो नहीं, लेकिन दूसरे मैच में टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button