ब्रेकिंग
Saharanpur News: एटीएस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई; संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में युवक गिरफ्तार Katihar Bus Accident: बिहार के कटिहार में मजदूरों से भरी बस पलटी, 25 घायल; 15 की हालत गंभीर SRMS Bareilly Ragging Case: मेडिकल छात्र की आत्महत्या की कोशिश; सीनियर छात्रों और कॉलेज प्रशासन पर F... Greater Noida GST Office: मीटिंग में फटकार के बाद डिप्टी कमिश्नर की बिगड़ी तबीयत; विभागीय अधिकारियों ... Kushal Tandon Reality Show: 12 साल बाद रियलिटी टीवी में वापसी करेंगे कुशाल टंडन; 'द अलायंस इंडिया' म... Fable 5 & Mythos 5 Controversy: नेशनल सिक्योरिटी का हवाला देकर एंथ्रोपिक के AI मॉडल पर रोक; एआई जगत ... Global Oil Market Impact: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट; क्या भारत में सस्... India vs Afghanistan 1st ODI: विराट-हार्दिक के बिना कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? जानें संभावि... Shani Dev Stories: शनि देव की वक्र दृष्टि का क्या होता है प्रभाव? भगवान शिव और गणेश जी से जुड़ी रोचक ... Abhishek Banerjee News: TMC नेता अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस; फर्जी हस्ताक्षर और जमीन कब्जा माम...
देश

राष्ट्रपति कोविंद की आज सालाना विजिटर कांफ्रेस में होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अमल पर चर्चा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तेजी से अमल को लेकर जुटी सरकार के साथ राष्ट्रपति भी पूरी ताकत से जुट गए है। यही वजह है कि राष्ट्रपति की अगुवाई में शनिवार यानी 19 सितंबर को सालाना होने वाली विजिटर कांफ्रेस का विषय भी इस बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति का अमल ही रखा गया है। दिन भर चलने वाले इस बैठक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संबोधित करेंगे। साथ ही वह उच्च शिक्षा के क्षेत्र में देश के शीर्ष संस्थानों के मुखिया के साथ चर्चा करेंगे। साथ ही उनकी राय भी जानेंगे।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अमल को लेकर दूसरी बड़ी बैठक को राष्ट्रपति कल करेंगे संबोधित

खासबात यह है कि पिछले पंद्रह दिनों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अमल को लेकर यह दूसरी बड़ी बैठक है, जिसको राष्ट्रपति संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने सात सितंबर को देश भर के राज्यपालों, राज्यों के शिक्षा मंत्रियों और शिक्षाविदों के सम्मेलन को भी संबोधित किया था।

शिक्षा मंत्री निशंक, सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति बैठक में होंगे शामिल

फिलहाल शनिवार को होने वाली इस विजिटर कांफ्रेस में जिन्हें बुलाया गया है, उनमें सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति के साथ आइआइटी, एनआइटी सहित राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों के निदेशक शामिल है। इस बैठक में शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button