ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
टेक्नोलॉजी

खुशखबरी! Paytm ने Google Play Store पर की वापसी

नई दिल्ली। डिजिटल पेमेंट ऐप Paytm को आज ही Google Play Store से नियमों का उल्लंघन करने के कारण हटा दिया गया था। जिसके बाद यूजर्स को काफी निराशा हुई। लेकिन यूजर्स के लिए अच्छी खबर है कि इस ऐप ने Google Play Store पर वापसी कर दी है। अब एंड्राइड यूजर्स Paytm को आराम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर की है।

Paytm ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि Google Play Store पर Paytm वापस आ गया है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया था कि कुछ समय के लिए Paytm डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है और यूजर्स को जल्द ही वापसी का आश्वासन भी दिया था।

यूजर्स को दिया आश्वासन

Paytm ने Google Play Store से हटाए जाने के बाद कहा था कि हम जल्द ही वापसी करें और आपकी राशि पूरी तरह से सुरक्षित है। आप आराम से Paytm का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि इस ऐप को केवल एंड्राइड प्लेटफॉर्म से ही हटाया गया था, जबकि प्ले स्टोर पर यह डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध था।

ये था Play Store से हटाने का कारण

Google Play Store से Paytm को हटाने के बाद Google ने अपने ब्लॉग के जरिए जानकारी दी थी कि Paytm ने कंपनी के नियमों का उल्लंघन किया है। Google का कहना है कि ऑनलाइन कसीनो और अन्य गैंबलिंग ऐप का भारत में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता और यह हमारी पॉलिसी के खिलाफ है। अगर कोई ऐसा करता है तो यह पॉलिसी का उल्लंघन है। ऐसा करने पर ऐप को Google Play Store से हटा दिया जाता है। इसी नियम का उल्लंघन के कारण Paytm पर कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button