ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मनोरंजन

जब स्टेज पर सपना और राखी ने किया धमाकेदार डांस, यूट्यब पर वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के डांस के सभी दीवाने हैं। सपना चौधरी के डांस शोज को देखने के लिए आ भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। वहीं सपना को कोई भी डांस वीडियो रिलीज होते ही वायरल हो जाता है। वहीं कई बार सपना के कई बार नए ही नहीं बल्कि पुराने डांस वीडियो को भी फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी बीच डांसिंग क्वीन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह राखी सावंत के साथ स्टेज पर जमकर थिरकती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।

डांसर, एक्ट्रेस और सिंगर सपना चौधरी और राखी सावंत का वायरल हो रहा

वीडियो आज का नहीं बल्कि पुराना है। इस वीडियो ने यूट्यूब पर धमाल मचा रखा है। अबतक सपना चौधरी और राखी के इस वीडियो को यूट्यूब पर 68 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि 33 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। ये उनके किसी डांस प्रोग्राम का वीडियो लगा रहा है। इस वीडियो में सपना अपने आईकॉनिक सॉन्ग ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर राखी के साथ स्टेज पर आग लगा रही हैं।

इस वीडियो में आप सुन सकते हैं कि डांस शुरू करने से पहले ही सपना कहती हैं कि मैं डांस करके दिखाऊं लेकिन आप अपने सब फोन बंद कर दीजिए। फ्लैश बंद कर दीजिए, फोन ऑन रखिए, आंखों में लगती है, अंधा कर दिया। तभी राखी सावंत कहती हैं कि कितनी स्वीट हैं सपना चौधरी मेरी तो बहुत फेवरिट हैं। बात दें कि ये दोनों ही सेलिब्रेटी सलमान खान के हिट शो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा रह चुकी हैं।

आपको बता दें कि सपना चौधरी हरियाणवी के अलावा, भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ फिल्म से डेब्यू किया था। वहीं सपना ‘बिग बॉस 11’ का हिस्सा रह चुकी हैं। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।

Related Articles

Back to top button