ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मनोरंजन

Jacqueline Fernandez ने ‘राम सेतु’ में अपने किरदार की झलक की शेयर, कहा- ‘फिल्म का हिस्सा होने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं’

नई दिल्ली। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, अक्षय कुमार और नुसरत भरूचा ने अपनी आगामी फिल्म राम सेतु की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक इन व्हाइट फोटो शेयर कर दी।

एक्ट्रेस के इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, इंस्टाग्राम पर फोटो को 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। अभिनेत्री के इस फोटो पर फिल्मी जगत के कई सितारे कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर जैकलीन फर्नांडिस ने कैप्शन लिखा, ‘फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग का पहला दिन। इस फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर मैं खुद को बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं! इस फोटो को कैप्चर करने के लिए अक्षय कुमार को धन्यावाद।’

हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म में अपने फर्स्ट लुक को शेयर किया था। जिसको उनके फैंस और सोशल मीडिया यजूर्स ने काफी पसंद किया था। अभिनेता अपने लुक को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे लिए सबसे खास फिल्मों में से एक राम सेतु, आज से इसको बनाने का सफर शुरू हो रहा है। राम सेतु की शूटिंग शुरू! फिल्म में एक पुरातत्वविद् की भूमिका निभा रहा हूं। लुक पर अपने विचार सुनना पसंद करता हूं? ये हमेशा मेरे लिए महत्वपूर्ण है।’

बात दें कि अक्षय कुमार ने पिछले साल इस फिल्म ‘राम सेतु’ का पोस्ट शेयर कर घोषणा की थी और बताया था फिल्म को साल अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म को ‘तेरे बिन लादेन’ और ‘परमाणु’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण कैप ऑफ गॉड फिल्म के बैनर तले किया जा रहा है।

वहीं अगर बात जैकलीन फर्नांडिस के वर्कफ्रंट की करें तो वो फिल्म ‘राम सेतु’ के अलावा अर्जुन कपूर और सैफ अली खान की फिल्म ‘भूत पुलिस’ में भी अहम किरदार निभा रही हैं। साथ ही वो रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सर्कस’ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म अभिनेत्री एक्टर रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी।

Related Articles

Back to top button