ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
मनोरंजन

कोरोना वायरस की चपेट में आए अक्षय कुमार, घर में क्वारंटीन हुए एक्टर

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना महामारी का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आम से लेकर खास तक, यह महामारी एक बार फिर से कई लोगों को अपना शिकार बनाती जा रही है। इसमें फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। अब तक बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर खुद के कोरोना संक्रमित होने के बारे में बताया है। अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक नोट साझा किया है। इस नोट में उन्होंने बताया है कि रविवार को वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। साथ ही अभिनेता ने अपने करीबियों को भी कोरोना की जांच करवाने की अपील की जो बीते कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए थे

अक्षय कुमार ने फैंस को खुद के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी देते हुए अपने नोट में लिखा, ‘मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि आज सुबह मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गया हूं। मैं सभी प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहा हूं। मैंने तुरंत खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं घर में ही क्वारंटीन हूं और सभी जरूरी उपायों का पालन कर रहा हूं।’

अभिनेता ने अपने करीबियों से कोरोना वायरस की जांच करवाने और अपना ख्याल रखने की अपील करते हुए नोट में आगे लिखा, ‘मैं उन सभी से अपने कोरोना वायरस की जांच करवाने और ख्याल रखने की अपील करता हूं जो बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं। एक्शन में जल्द वापसी होगी।’ सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

अभिनेता के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी बहुचर्चित फिल्म रामसेतु की शूटिंग शुरू की थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं।

वहीं बात करें फिल्मी सितारों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की तो, अब तक रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, कार्तिक आर्यन, आर माधवन, परेश रावल, मिलिंद सोमन, रमेश तैरानी, सातीश कौशिक, साउथ इंडियन अभिनेत्री बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली समेत कई नामी स्टार्स कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button