ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

कृषि विधेयकों के विरोध में कांग्रेस का दिल्ली कूच, चंडीगढ़-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर रैली, हरियाणा बार्डर सील

मोहाली/पटियाला। कृषि विधेयकों (Agriculture Bills) को लेकर पंजाब मेें सियासत पूरी तरह से गरमाई हुई है। यहां पक्ष हो या विपक्ष भाजपा को छोड़कर सभी एक स्वर में इन विधेयकों के विरोध में हैं। रविवार को कृषि विधेयकों के विरोध में पंजाब युवा कांग्रेस ने किसानों के साथ मिलकर जीरकपुर में चंडीगढ़-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग (Delhi-Chandigarh national highway) पर ट्रैक्टरों में रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ट्रैक्टर रैली जीरकपुर में डिकैथलॉन के पुरानी साइट से शुरू होकर अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे से होती हुई दिल्ली के लिए कूच कर रही थी। इसी दौरान हरियाणा पुलिस ने बार्डर बेरिकेट्स लगा दिए हैं। पुलिस ने उन्हें हरियाणा में प्रवेश नहीं करने देगी। रैली में किसान भी शामिल हैं। इस रैली में पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़, पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के अलावा पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान वरिंदर ढिल्लों एवं अलग-अलग जिलों के यूथ कांग्रेस के प्रधान एवं नेतागण शामिल हैंं।

वहीं, किसानों का पटियाला में पक्का मोर्चा जारी है। गत दिवस उनके धरने में पंजाबी गायक हरजीत हरमन धरने में पहुंचे और उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को मारने के मकसद से इस तरह के फरमान जारी कर रही है। किसान वर्ग तो पहले ही कर्ज व महंगाई की मार ङोल रहा है, जिसके चलते किसान खुदकशी करने पर मजबूर हैं। केंद्र की गलत नीतियों के चलते किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है

इससे पहले दलजीत दोसांझ ने ट्वीट कर व जसबीर जस्सी एक गीत के जरिये धरने की हिमायत कर चुके हैं। दोसांझ ने लिखा था, ‘किसान बचाओ, देश बचाओ। किसान विरोधी विधेयकों का हम सभी विरोध करते हैं।’ एक यूजर ने उनसे विधेयकों को पढ़ने के लिए कहा तो दोसांझ ने जवाब दिया था कि पंजाब का किसान सड़कों पर है। किसी को उनसे बात करनी चाहिए। वह खुद एक किसान परिवार से आते हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘हम किसानों से उम्मीद करते हैं कि वे देश का पेट भरें, लेकिन वे कीमतों को लेकर फैसला नहीं कर सकते।’ जसबीर जस्सी ने भी मीडिया व सरकार पर तंज कसकर कहा था कि किसान चुप ही रहें, क्योंकि कोई उनकी आवाज सुनने वाला नहीं है।

उधर, पक्के मोर्चा पर बैठे भारतीय किसान मंच के प्रधान बूटा सिंह व जम्हूरी किसान सभा से कुलवंत सिंह ने कहा कि केंद्र के खिलाफ राज्य की 31 किसान जत्थेबंदियां एक मंच पर एकत्रित हो चुकी हैं। मोगा में किसान जत्थेबंदियों की बैठक में 25 सितंबर को पंजाब पूर्ण तौर पर बंद करने का फैसला लिया गया है। इस दिन राज्यभर में रेल रोककर किसान प्रदर्शन करेंगे। बैठक 23 सितंबर को भी होगी। पटियाला के पुडा ग्राउंड में चल रहे धरने में पंजाब के विभिन्न जिलों से किसानों का आना जारी है। तीन हजार किसान धरने में शिरकत कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button