ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

रामविलास पासवान की तबीयत ज्‍यादा खराब, ICU में भर्ती; चिराग ने LJP नेताओं को लिखी मार्मिक चिट्ठी

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के संस्‍थापक व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान (Ram Vilas Paswan) की तबीयत बिगड़ गई है। इन दिनों वे आइसीयू (ICU) में भर्ती है। उन्‍हें छोड़ कर बिहार आना फिलहाल बेटे चिराग पासवान (Chirag Paswan) के लिए संभव नहीं है। अपनी मजबूरी बयां करते हुए एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान ने पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को मार्मिक चिट्ठी (Touching Letter) लि‍खी है। उन्‍होंने यह भी स्‍पष्‍ट किया है कि विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) को लेकर बिहार के भविष्‍य व सीटाें के तालमेल (Seat Sharing) को लेकर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में किसी भी सहयोगी घटक दल से कोई बात नहीं हुई है।

तीन सप्‍ताह से अस्‍पताल में हैं रामविलास पासवान

अपनी चिट्ठी में चिराग ने लिखा है कि कोरोना संक्रमण काल में लोगों को राशन की परेशानी न हो, इसके लिए उनके पिता अपना रूटीन  हेल्‍थ चेक-अप लगातार टालते रहे। इस कारण वे अस्‍वथ हो गए। बीते तीन सप्‍ताह से वे अस्‍पताल में हैं।

इस हाल में आइसीयू में छोड़ कर हटना संभव नहीं

चिराग पासवान ने लिखा है कि वे पिता को रोज बीमारी से लड़ते देख कर विचलित हो जाते हैं। पिता पटना जाने के लिए कहते हैं, लकिन बेटा होने के नाते वे उन्‍हें इस हाल में आइसीयू में छोड़ कर नहीं हट सकते हैं। नहीं ताे वे खुद को कभी माफ नहीं कर पाएंगे।

अध्‍यक्ष होने के नाते पार्टी के साथियों की भी चिंता

चिराग पासवान ने आगे लिखा है कि पार्टी अध्‍यक्ष होने के नाते उन्‍हें उन साथियों की भी चिंता है, जिन्‍होंने ‘बिहार फस्‍ट बिहारी फर्स्‍ट’ के लिए जीवन समर्पित कर दिया है। लिखा है कि उनकी बिहार के भविष्‍य व चुनाव में सीटों को लेकर गठबंधन के घटक दलों से बात नहीं हुई है । यह बात उन्‍होंने पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में भी कही थी।

Related Articles

Back to top button