ब्रेकिंग
पहाड़ों पर बर्फबारी से पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, अगले दो दिनों तक घनी धुंध और ठंड बढ़ने का अलर्ट शादी के सीजन में ग्राहकों को मिली बड़ी राहत, जालंधर में सोने और चांदी की कीमतों में दर्ज की गई गिराव... गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर गुरुग्राम में निकला भव्य नगर कीर्तन, गतका दलों के करतबों औ... फरीदाबाद में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, ब्लिंकिट से मंगवाया सीलिंग फैन तो पैकेट खोलने ... हरियाणा के सिरसा में वाहन पार्किंग निर्माण में कथित धांधली का मामला आया सामने, कांग्रेस विधायक गोकुल... हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर बदलने वाले अनिल विज के कार्यकाल को किया गया याद, पूर्व निजी सचि... चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की नई पहल, बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस और बीप... हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी आर्थिक राहत, छठे वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते... पंचतत्व में विलीन हुए हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता फूल चंद मुलाना, पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी ग... पंचकूला में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोरी में गिरफ्तार सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट के घर से 1.86 कर...
खेल

पाकिस्तानी गेंदबाज अफरीदी ने 4 गेंद पर झटके लगतार 4 विकेट, इंग्लैंड में मचाया धमाल

नई दिल्ली। पाकिस्तान के युवा गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को उभरता हुआ सितारा माना जा रहा है। छोटे से इंटरनेशनल करियर में उन्होंने सबके काफी प्रभावित किया है। इंग्लैंड में खेले जा रहे वाइटैलिटी ब्लास्ट में शाहीन ने एक और कमाल का प्रदर्शन किया है। हेम्पशायर के लिए खेलते हुए 6 विकेट चटकाए जिसमें 4 गेंद पर चार विकेट भी शामिल थे।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड की टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक मैच में 6 विकेट चटकाए हैं। हेम्पशायर के लिए खेलते हुए शाहीन शाह अफरीदी ने लगातार चार गेंद पर चार विकेट हासिल कर सनसनी मचा दी। अफरीदी ने लगातार चार विकेट लेकर मैच को खत्म कर टीम को 20 रन से जीत दिलाई।

शाहीन शाह ने झटके 4 लगातार विकेट

हेम्पशायर की तरफ से खेलते हुए पारी का 18वां ओवर लेकर आए इस युवा गेंदबाज ने तीसरी, चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर विकेट हासिल कर पारी को खत्म किया। 17.3 गेंद पर अफरीदी ने जॉन सिम्पसन, स्टीव फिन और थिलन वाल्लाविटा को आउट कर हैट्रिक पूरी की। इसके बाद अगली गेंद पर टिम मुर्ताग का विकेट हासिल कर लगातार चार गेंद पर चार विकेट लेने की खास उपलब्धि हासिल कर ली

शाहीन के हैट्रिक से जीती हेम्पशायर

पहले बल्लेबाजी करते हुए हेम्पशायर ने 9 विकेट खोकर 149 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में मिडिल की टीम 17 ओवर में 6 विकेट पर 121 रन बना लिए थे। जीत के लिए 18 गेंद पर 21 रन की जरूरत थी लेकिन एक के बाद एक 4 विकेट लेकर शाहीन ने मैच का पासा ही पटल दिया। मिडिलसेक्स की टीम 121 रन पर ऑलआउट हो गई और हेम्पशायर ने 20 से मुकाबला अपने नाम किया।

Related Articles

Back to top button