ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Accident Update: भीषण सड़क हादसे के बाद एनएच पर लगे जाम के हालात, मृतकों की शिनाख्... Ramanujganj Idol Makers News: पुश्तैनी कारोबार से जुड़े मूर्तिकार रंजीत और दीपांकर बोले- लागत निकलना... Bhilai Steel Plant Iron Theft Case: बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की आधिकारिक एंट्री, दुर्ग-भिला... Korba Murder News: जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के ... Solid Waste Rules Raipur News: अब चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ने पर लगेगा पर्यावर... CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज...
विदेश

अमेरिका ने ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाए, ट्रंप बोले- यह कदम परमाणु हथियारों को विकसित करने की अनुमति नहीं देगा

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोमवार को ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के हथियार प्रतिबंधों को बहाल कर दिया। साथ ही उस पर कई नए प्रतिबंध लगाए। अमेरिकी राष्‍ट्रपति (US President) डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि मैं ईरान के परमाणु, बैलिस्टिक मिसाइल और अन्‍य हथियार कार्यक्रम को प्रतिबंधित करने के लिए नए कदम उठाने जा रहा हूं। मेरी सरकार ईरान को कभी परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं देगी। ना तो हम ईरान को बैलिस्टिक मिसाइलों के ताजा निर्माण के साथ दुनिया को खतरे में डालने की इजाजत देंगे।

ट्रंप ने कहा कि मैंने ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को बहाल करने के साथ ही ईरान के परमाणु, मिसाइल और पारंपरिक हथियार संबंधित गतिविधियों का समर्थन करने वाली दो दर्जन से अधिक संस्थाओं और व्यक्तियों पर नए प्रतिबंध लागू करने के लिए कार्यकारी आदेश जारी किए हैं। यह ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को बहाल करने की दिशा में एक कदम है। मैं इस कार्यकारी आदेश के जरिए अमेरिका में उन लोगों संपत्ति और हितों को ब्‍लॉक कर रहा हूं जो ईरान को हथियारों की आपूर्ति या बिक्री में मदद करते रहे हैं।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति (US President) ने दावा किया कि यह आदेश ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को लागू करने के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। यह आदेश पूरे क्षेत्र में ईरानी सरकार द्वारा आतंकियों को हथियार निर्यात करने की क्षमता को कमजोर कर देगा। यही नहीं इससे सेनाओं को हथियार हासिल करने की क्षमता भी कम होगी। इस आदेश के आधार पर ईरान के साथ हथियारों की आपूर्ति, ब्रिक्री अथवा इन्‍हें हासिल करने में मदद करने वालों की अमेरिका में मौजूद संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button