ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

मऊ: बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बड़ी, 2 पुत्रों समेत 12 पर केस दर्ज

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ सदर सीट से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर शासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। स्थिति यह हो गई है कि अन्य सरकारों में बेखौफ चल रहे मुख्तार के साम्राज्य पर योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली भाजपा सरकार में लगातार कारर्वाई का हथौड़ा चलता नजर आ रहा है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अवैध मकान ध्वस्तीकरण, सगे संबंधियों के असलहे निरस्त व करोड़ो की संपत्ति जप्त की इसी कड़ी में गाजीपुर मुख्यालय स्थित शहर कोतवाली के गजल होटल को गाजीपुर जिला प्रशासन द्वारा जांच में अवैध पाया गया। जिला प्रशासन द्वारा जांच में गजल होटल के लिए भूखंडों की खरीद एवं बिक्री में अनियमितता मिलने पर मऊ विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी एवं दो पुत्रों समेत 12 लोगों पर विभिन्न धाराओं में रविवार की देर शाम नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।

जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार बाहुबली विधायक के खिलाफ कारर्वाई जारी है। इससे उसके समर्थकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। यही नहीं परिवार के सदस्यों समेत सहयोगियों के खिलाफ भी कारर्वाई की जा रही है। सदर एसडीएम प्रभास कुमार ने आज यहां कहा कि तहसील सदर के राजस्व ग्राम मोहम्मदपुर पट्टी में निर्मित गजल होटल के जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि उपरोक्त भूखंडों के खरीद एवं बिक्री में अनियमितता की गई है। मौजा मुहम्मदपट्टी के राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 98 रकबा 18-18 बीघा और गाटा संख्या 99 रकबा छह बीघा बंजर जमन 14 (3) की भूमि है। जबकि रविंद्रनाथ, श्रीकांत उपाध्याय और नंदलाल द्वारा बिना किसी विधिक अधिकार व स्वामित्त के ही उक्त गाटा संख्या 98/2 रकबा पंजीकृत विक्रय विलेख बीते 29 अप्रैल 2005 को मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी, उमर अंसारी एवं पत्नी अफसां अंसारी कस्बा युसुफपुर मुहम्मदाबाद के पक्ष में कर दिया था । गत 12 सितंबर को पत्नी और दो सालों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत गाजीपुर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

वहीं अब तक लगभग दो माह की कार्रवाई में 39 करोड़ 83 लाख रुपये की सरकारी संपत्ति मुक्त कराई जा चुकी है। इस बीच, उनके परिवार के सदस्यों,सहयोगियों, रिश्तेदारों के अब तक 47 शस्त्र निलंबित कर मालखानों में जमा कराए जा चुके हैं। दरअसल, बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी, उनके परिजन, रिश्तेदार और करीबियों की सूची तैयार कर प्रदेश भर में कारर्वाई की जा रही है। गाजीपुर जिले के विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट गौरव कुमार की अदालत ने पिछले शुक्रवार को मुख्तार अंसारी की पत्नी और दो सालों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया । कोतवाली पुलिस द्वारा दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में तीनों फरार चल रहे थे।

पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश भर में माफियाओं/अपराधियों के खिलाफ अभियान चल रहे हैं। इसके तहत नगर कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के वांछित आईएस-191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी और उनके दो साले सरजील रजा व अनवर शहजाद के खिलाफ गैंगेस्टर कोर्ट द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पंजाब की रोपड़ जेल में बंद मुख्तार अंसारी का बी वारंट तैयार कराने के साथ ही पुलिस ने उसके दोनों बेटे उमर और अब्बास पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है। मुख्तार का वारंट और उसके दोनों बेटों पर इनाम की कारर्वाई हजरतगंज के डालीबाग में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कराने के मुकदमे में की गई है।

Related Articles

Back to top button