ब्रेकिंग
North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5...
मनोरंजन

जब पटौदी खानदान की बेटी को लोगों ने भिखारी समझकर दिए थे पैसे, एक्ट्रेस ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

नई दिल्ली। सारा अली खान फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। सारा ने बहुत की कम समय में बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। सारा अली खान इनदिनों एक्टर सुशांत सिंह संग रिश्ते को लेकर भी चर्चा में आईं हैं। एक्टिंग के अलावा सारा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच सारा का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। सारा का ये वीडियो काफी मजेदार है। इस वीडियो में सारा बताती हैं ​कि गलती से लोगों ने उन्हें भिखारी समझ लेते हैं और उन्हें पैसे देने लगते हैं।

दरअसल, सारा अली खान का वायरल हो रहा वीडियो आज का नहीं बल्कि कई सालों पुराना है। उस वक्त सारा छोटी सी बच्ची थीं। वीडियो में सारा बताती हैं, ‘एक बार वह अपनी मां अमृता सिंह, पिता सैफ अली खान और भाई इब्राहिम के साथ आउटिंग पर गईं थीं। इसी बीच उनके मात-पिता कुछ खरीदने के लिए एक शॉप के अंदर चले गए और वह अपने भाई और हाउस हेल्प के साथ खड़ी थी।’

इसी वीडियो में सारा आगे कहती हैं, ‘मैं आचानक ही डांस करने लगी और लोग में डांस देखकर मुझे पैसे देने लगे। ये देखकर मैंने डांस करना बंद कर दिया क्योंकि उन्हें लगा कि मैं भीख मांग रही हूं। मैंने पैसे रख लिए। मुझे महसूस हुआ  कि पैसे मिल रहे हैं कुछ भी कर लो, करते रहो। मैंने फिर और डांस किया।’

इसके बाद सारा ने बताया, ‘जब उनके मम्मी-पापा शॉप से बाहर आए तो उनकी हाउस हैल्प ने पूरा किस्सा बतात हुए काह कि इस दौरान सारा कितनी क्यूट लग रहीं थीं। इस पर अमृता ने कहा कि क्यूट नहीं भिखारन लगी इसलिए पैसे दिए।’

सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘कुली नंबर 1’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उकने अपोजिट एक्टर वरुण धवन के अपोजिट नजर आएंगें। इसके अलावा सारा आनंद एल राय की फिल्म ‘अतरंगी’ में काम कर रही हैं। इसमें वह अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button