ब्रेकिंग
Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा...
मनोरंजन

मराठी एक्ट्रेस आशालता वाबगांवकर का निधन, कोविड 19 के कारण हुई मौत

नई दिल्ली। ये साल सिनेमा जगत के लिए बहुत बुरा साबित हो रहा है। इस साल कई नामी कलाकारों ने दुनिया हो हमेशा अलविदा कह दिया। इस बीच मराठी फिल्म इंडस्ट्री की बेहद प्रसिद्ध अभिनेत्री आशालता वाबगांवकर का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। आशालता का निधन मंगलवार को यानी आज सुबह करीब 4:45 बजे हुआ। आशालता के निधन का कारण कोविड 19 बताया जा रहा है।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस महाराष्ट्र के सतारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं, और वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। खबर के मुताबिक सतारा में एक्ट्रेस बीते कुछ दिनों से एक मराठी टीवी सीरियल की ‘Aai Majhi Kalubai’ की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान उन्हें कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया। उनके अलावा सेट पर करीब 20 और लोगों का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया था और सभी को क्वारंटाइन रहने के लिए कहा था। लेकिन कोविड होने के बाद आशालता की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई और उन्हें सतारा के ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

वहां उनकी हालत और क्रिटिकल हो गई जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रख दिया गया। शुरुआत में एक्ट्रेस रिकवर कर रही थीं, लेकिन बाद में उनकी हालत बिगड़ गई और आज सुबह उनका निधन हो गया। खबर के मुताबिक आशालता वाबगांवकर का अंतिम संस्कार सतारा में किया जाएगा। आशालता ने 100 से ज्यादा मराठी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो कई बॉलीवुड फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। अमिताभ बच्चन की ज़जीर में उन्होंने बिग बी की मां का किरदार निभाया था। इसके अलावा, नमक हलाल, शराबी, सदमा, घायल सौगंथ जैसे कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button