ब्रेकिंग
Jharkhand Typhoid Surveillance: झारखंड में टाइफाइड निगरानी के लिए विशेष वर्कशॉप; यूनिवर्सल इम्यूनाइज... Ranchi Police Transfer: रांची में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 15 दारोग... Ranchi Crime: रांची में देश सेवा से जुड़े जवान की शर्मनाक करतूत; कॉलेज छात्रा से सरेआम छेड़खानी, भीड... National Roller Skating: झारखंड के रुद्रांश शर्मा ने नोएडा में रचा इतिहास; नेशनल चैंपियनशिप में लगात... Palamu Crime News: पलामू में जमीन विवाद में दबंगों की अंधाधुंध फायरिंग; एक की मौत, तीन घायल, राइफल-प... Dumka Crime: दुमका में शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक यौन शोषण; आरोपी सोमलाल हांसदा शिकारीपाड़ा से ग... Khunti Police: खूंटी पुलिस के सामने अनोखा संकट; क्राइम कंट्रोल के साथ-साथ तेल बचाने की दोहरी जिम्मेद... Giridih News: नक्सलवाद के काले साये से बाहर निकला पीरटांड़; अब CHC अस्पताल में रात को भी मिल रहा मरी... Tarn Taran Crime: तरनतारन के गांव बुर्ज 169 में सड़क किनारे मिला युवक का शव; शरीर पर मिले चोटों के न... Jalandhar Gas Crisis: जालंधर में गैस सिलेंडरों का भारी संकट; अमेरिका-ईरान तनाव के चलते सप्लाई ठप, ब्...
देश

पुरानी रंजिश के कारण शराब दुकान में घुसकर सो रहे तीन कर्मचारियों समेत चार की पीट कर हत्या

आसनसोल। आसनसोल के जामुड़िया थाना के पुनियाटी इलाके में गुरुवार रात को एक युवक ने देशी शराब दुकान में घुसकर सो रहे तीन लोगों की लाठी से पीटकर हत्या कर दी । घटना के वहां लोग जमा हुए तो भागने के दौरान उसने एक और व्यक्ति पर लाठी से हमला कर दिया, जिसकी भी मौत बाद में हो गई। इस हमले में 4 लोग मारे गए हैं, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है ।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आसनसोल के जामुड़िया थाना के पुनियाटी इलाके में गुरुवार रात को शराब दुकान में काम करने वाले धीमान मंडल ने बताया कि रात करीब 2:00 बजे साधु माझी नामक एक युवक हाथ में लाठी लेकर आया और वहां रह रहे लोगों की पिटाई करनी शुरू कर दी। हमले में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। इसके बाद भागने के दौरान उसने एक अन्य व्यक्ति पर हमला कर उसकी भी हत्या कर दी। मृतकों की शिनाख्त कालिया भुइयां, अमोज मंडल, प्रशांत साहा और सुबोध बाउरी के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस काफी देर से पहुंची और लाठी लेकर वहां तांडव मचा रहे साधु को रोकने का प्रयास नहीं किया। इसकी वजह से ही कालिया नामक व्यक्ति की मौत पुलिस के सामने ही हो गई।

जामुड़िया थाना पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया है। तथा मामले की जांच कर रही है । एक साथ चार लोगों की बेरहमी से की गई हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि आरोपित ने पहले भी शराब दुकान में झमेला किया था । जिसके बाद पुलिस उसे उठा कर ले गई थी। इसके बाद ही उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

Related Articles

Back to top button