ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
विदेश

जेल में बंद मरयम नवाज की बाथरूम में लगे थे कैमरे, इमरान सरकार पर बड़ा आरोप

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम नवाज ने इमरान सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। मुस्लिम लीग-नवाज की उपाध्यक्ष मरयम नवाज के अनुसार जेल की जिस सेल में उन्हें रखा गया था वहां खुफिया कैमरे लगाए गए थे। यहां तक कि उनके वॉशरूम में भी कैमरे लगाए गए थे। हाल ही में एक साक्षात्कार में, उन्होंने उन असुविधाओं के बारे में बात की, जो पिछले साल चौधरी शुगर मिल्स मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें जेल में झेलनी पड़ी थीं।

मरयम ने इमरान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मैं दो बार जेल जा चुकी हूं। अगर मैं हिरासत में रहने के दौरान अपने और अन्य महिला कैदियों के साथ होने वाले सुलूक के बारे में विस्तार से बताती हूं, तो उन्हें अपना चेहरा छुपाने के लिए जगह नहीं मिलेगी।’ उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी एक कमरे में घुसकर उनके पिता नवाज शरीफ के सामने उन्हें गिरफ्तार कर सकते हैं और उन पर निजी हमले कर सकते हैं, तो पाकिस्तान में कोई महिला सुरक्षित नहीं है।

जियो न्यूज के अनुसार मरयम ने कहा कि उनकी पार्टी संविधान के दायरे में सेना के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है, बशर्ते कि सत्ता में मौजूद इमरान सरकार को हटाया जाए। उन्होंने आगे कहा कि वह सरकारी संस्थानों के खिलाफ नहीं हैं और इस बात पर जोर दिया कि बातचीत गुपचुप तरीके से नहीं होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) के मंच के माध्यम से बातचीत हो सकती है। पीएमएल-एन नेता को पिछले साल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने दावा किया था कि नेशनल एकाउंटेबिलिटी (NAB) ने कानून का उल्लंघन करके उन्हें गिरफ्तार किया है और उन्हें राजनीतिक रूप से प्रताड़ित किया जा है। पिछले साल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री के विशेष सहायक शहजाद अकबर ने कहा था कि शरीफ परिवार ने मनी-लॉन्ड्रिंग और शेयर्स के अवैध हस्तांतरण के लिए चौधरी चीनी मिलों का इस्तेमाल किया। मिल के शेयर्स के माध्यम से 2008 में मरयम नवाज को 7 मिलियन से अधिक शेयर ट्रांसफर किए गए थे, जिन्हें 2010 में यूसुफ अब्बास शरीफ को ट्रांसफर कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button