ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

चिदंबरम का मोदी सरकार पर हमला, कहा- देश मंदी की तरफ बढ़ रहा

नई दिल्ली: देश की अर्थव्यवस्था बुरे दौर से गुजर रही है। दो तिमाही में जीडीपी के आंकड़े डराने वाले हैं। वहीं कांग्रेस के नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की इकोनॉमी भयानक मंदी की चपेट में है। हालात काफी चिंताजनक है। सरकार खस्ताहाल इकोनॉमी को फिर से पटरी पर लाने के कोई योजना लाने में विफल रही है। ऐसे में सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए ये वक्त किसी तरह के जश्न का नहीं है।

माना जा रहा है कि वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में जीडीपी में 8.6 फीसदी की गिरावट आएगी। चिदंबरम ने कहा कि लगातार दो तिमाही से नकारात्मक विकास दर संकेत कर रहा है कि देश मंदी की तरफ बढ़ रहा है। कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि इस वक्त न्याय योजना की जरूरत है ताकि लोगों के हाथ में पैसा पहुंच सके। किसानों की मदद की जानी चाहिए, लेकिन सरकार ने नए किसान बिल लाकर किसानों पर संकट बढ़ा दिया है। लोगों के पास जब पैसा ही नहीं होगा तो कैसे इकोनॉमी आगे बढ़ेगी।

कांग्रेस नेता चिदंबरम ने कहा कि नोटबंदी के फैसले ने देश के करोड़ों लोगों पर असर डाला और उसका किसी को कुछ फायदा नहीं हुआ। आज देश में सिर्फ एक फीसदी आबादी के पास कुल आबादी की बीस फीसदी कमाई है, ऐसे में कैसे लोगों का भला होगा। आज जीडीपी फिर एक बार माइनस में पहुंची है और मंदी के बीच सरकार को किसी तरह का जश्न नहीं मनाना चाहिए। बता दें कि हाल में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई से सितंबर की तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ माइनस 8.6 फीसदी रही है। फिलहाल केंद्र का दावा है कि अर्थव्यवस्था तेजी से रिकवरी कर रही है।

Related Articles

Back to top button