ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

पीएनबी से प्रीपेड कार्ड खरीद कोई भी उठा सकता है इसके फायदे, जानिए क्या हैं खास बातें

नई दिल्ली। भारत का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) अपने ग्राहकों को प्रीपेड कार्ड की सुविधा भी देता है। बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बैंक वर्तमान में दो प्रीपेड कार्ड्स की पेशकश कर रहा है। इनमें पहला है पीएनबी उपहार कार्ड (PNB Uphaar Card) और दूसरा है पीएनबी सुविधा कार्ड (PNB Suvidha Card)। आइए जानते हैं कि प्रीपेड कार्ड क्या होता है और इन कार्ड्स के क्या-क्या फायदे हैं।

प्रीपेड डेबिट कार्ड्स बैंकिंग कार्ड्स के विकल्प होते हैं। ये कार्डधारक को उतने धन को खर्च करने की अनुमति देते हैं, जितना धन इन कार्ड्स में जमा होता है। एक डेबिट कार्ड की तरह ही एक प्रीपेड कार्ड किसी भी व्यापारिक प्रतिष्ठान पर उपयोग हो सकता है। प्रीपेड कार्ड्स सुरक्षित तो हैं ही, साथ ही सुविधाजनक भी हैं। आइए पीएनबी के प्रीपेड कार्ड्स की मुख्य बातें जानते हैं।

पीएनबी उपहार कार्ड

1. इस कार्ड को व्यक्तिगत उपयोग में या उपहार देने के लिए भी उपयोग ले सकते हैं।

2. पीएबी उपहार कार्ड के कई सारे फायदे हैं। इसका उपयोग प्वाइंट ऑफ सेल (POS) टर्मिनल्स पर किया जा सकता है।

3. ये न्यूनतम 100 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये के लिए खरीदे जा सकते हैं।

4. पीएनबी उपहार कार्ड गिफ्ट, व्यक्तिगत उपयोग और कॉरपोरेट्स तीनों जगह काफी उपयुक्त रहते हैं।

5. पीएनबी उपहार कार्ड को बैंक ब्रांच से खरीदा जा सकता है।

6. पीएनबी उपहार कार्ड को सिर्फ बैंक खाताधारक ही नहीं, बल्कि अन्य भी खरीद सकते हैं। इसके लिए अन्हें वैध केवाईसी दस्तावेज साथ लाने होंगे।

7. इस कार्ड पर सिर्फ 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है।

8. पीएनबी उपहार कार्ड को दोबारा लोड नहीं किया जा सकता है।

पीएनबी सुविधा कार्ड

1. सुविधा कार्ड एक प्रीपेड कार्ड है, जिसे खरीदार द्वारा व्यक्तिगत उपयोग में लिया जा सकता है या कॉरपोरेट्स द्वारा वेतन/इंसेन्टिव/बोनस आदि का भुगतान करने के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है।

2. पीएनबी सुविधा कार्ड का उपयोग एटीएम और पीओएस टर्मिनल्स पर किया जा सकता है।

3. पीएनबी सुविधा कार्ड को न्यूनतम 100 रुपये और अधिकतम 1,00,000 रुपये तक के लिए खरीदा जा सकता है।

4. इस कार्ड के लिए प्रतिदिन की उपयोग सीमा एटीएम और पीओएस के लिए 25,000 रुपये तक है।

5. यह गिफ्ट, व्यक्तिगत उपयोग और कॉरपोरेट्स तीनों जगह काम आ सकता है।

6. इस कार्ड को खाताधारक व अन्य लोगों द्वारा बैंक की ब्रांचों से खरीदा जा सकता है।

7. इस कार्ड पर 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है।

Related Articles

Back to top button