ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
मनोरंजन

Bigg Boss 14: टास्क में 4 लड़कों ने की जैस्मिन भसीन से हाथापाई, भड़की एक्ट्रेस बोलीं- ‘तुम आदमी के नाम पर धब्बा हो’

नई दिल्ली। बिग बॉस के घर में टास्क के दौरान हाथापाई होना आम बात है। ऐसा हर सीज़न के लगभग हर टास्क में देखा जाता है जब कंटेस्टेंट जीतने के लिए इस तरह भिड़ जाते हैं कि उन्हें चोट तक लग जाती है। बिग बॉस के आज के एपिसोड में उस हाथापाई की पहली झलक देखने को मिलेगी। जब एक टास्क के दौरान चार लड़के अकेली जैस्मिन भसीन के साथ हाथापाई करने लगेंगे, जिस बात से जैस्मिन भी नाराज़ हो जाएंगी और वो लड़कों पर जमकर बरसेंगी।

कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर आज के एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है जिममें शहज़ाद देओल, एजाज़ ख़ान और दो और लड़के जैस्मिन से छीना झपटी करते नज़र आ रहे हैं। प्रोमो में टास्क के बारे में तो कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इतना जरूर दिखाया गया है कि टास्क के लिए घरवालों को दो टीमों में बांटा गया है।

वीडियो में साफ नज़र आ रहा है कि कैसे चार लड़की जैस्मिन से कुछ छीनने की कोशिश कर रहे हैं और जैस्मिन अपना सामान बचाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। इसके बाद जैस्मिन को भड़ते हुए देखा जा सकता है जब वो लड़कों से कहती हैं कि तुम आदमी के नाम पर धब्बा हो। आप भी देखें वीडियो।

आपको बता दें कि पंजाबी सिंगर सारा गुरपाल ‘बिग बॉस 14’ से बाहर हो चुकी हैं, वहीं निक्की तंबोली को सीनियर्स द्वारा सेव किया जा चुका है। यानी अब इम्यूनिटी की लड़ाई बाकी बचे 9 घरवालों के बीच होगी। वीकेंड का वार में सलमान खान ने जैस्मिन को समझाया था कि वो खुलकर खेल नहीं ले रही हैं, वो अपने लिए स्टैंड लेने में डर रही हैं, जिसके बाद जैस्मिन ने समलान से वादा किया था कि अब वो खुलकर बिना डरे खलेंगी। यही बात सलमान ने एजाज़ खान से भी कही थी। अब इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि जैस्मिन और एजाज़ को सलमान की सलाह समझ आ गई है और दोनों गेम में कूद पड़े हैं।

Related Articles

Back to top button