ब्रेकिंग
Raigad Scorpio Accident: अम्बेनाली घाट में 700 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो; सतारा के 8 युवकों क... Divya Sharma Case: पूर्व जिला जज की बहू दिव्या शर्मा मौत मामला; आज सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और जिला ... Weather Update: आज से शुरू हुआ 'नौतपा', दिल्ली में छाएंगे बादल; यूपी के 10 जिलों में भीषण हीटवेव का ... Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ... Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन क... Sonipat Crime News: सोनीपत में फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार 2 हमलावर फ... Narnaul Police Encounter: नारनौल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पारदी गुलेल गैंग; कांग्रेस प्रदेशाध्यक...
मनोरंजन

Mirzapur 2: रिलीज़ से 10 दिन पहले ‘मुन्ना त्रिपाठी’ ने ‘कालीन भइया’ को लिखी चिट्ठी, कहा- प्राउड फील करेंगे आप

नई दिल्ली। अमेज़न प्राइम वीडियो की फ्लैगशिप वेब सीरीज़ मिर्ज़ापुर का दूसरा सीज़न 23 अक्टूबर को रिलीज़ हो रहा है। रिलीज़ के 10 दिन पहले ही ‘मुन्ना त्रिपाठी’ ने अपने पिता ‘कालीन भइया’ को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने ना सिर्फ मिर्ज़ापुर की गद्दी संभालने की बात कही हैं, बल्कि प्राउड फील कराने वाला काम करने की भी गांरटी दी हैं। आइए जानते हैं…

दरअसल, अमेज़न प्राइम वीडियो ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में भी मुन्ना त्रिपाठी अपनी आवाज़ में चिट्ठी पढ़कर सुना रहे हैं। उन्होंने लिखा है- ‘पापा, आपसे एक बात शेयर करनी थी। आप हमेशा हमें निक्कमा और नालायक समझते हैं। लेकिन हम नालायक नहीं, लायक हैं। आप बब्लू और गुड्डू को सारा काम सौंप दिए। गुड्डू ने हमसे सब छीन लिया। हमारा प्यार, हमारा काम और हमारा हक। इसलिए हमने भी गुड्डू से उसका सब कुछ छीन लिया। अब मिर्ज़ापुर में बस एक ही नाम गूंजेगा। मुन्ना त्रिपाठी का। पापा हम जो कुछ भी किए ना, सिर्फ इसलिए किए, ताकि आप हम पर प्राउड फील करें। हमें अच्छा लगता है- जब आप हमारे लिए खड़े होते हैं। हमें अच्छा लगता है- जब आप हमें भरोसा दिखाते हैं। बस ऐसे ही आप हम पे भरोसा दिखाते रहिए। और हम आपको मिर्ज़ापुर के लायक किंग बनकर दिखाएंगे। अभी के लिए विदा लेते हैं।- मुन्ना त्रिपाठी।’

मुन्ना त्रिपाठी का यह खत इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। यूट्यूब इंडिया पर यह वीडियो इस वक्त 7वें नंबर ट्रेंड कर रहा है। एक दिन के अंदर 2 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। जैसा कि आप जानते होगें कि वेब सीरीज़ में मुन्ना त्रिपाठी का किरदार दिव्येंदु शर्मा निभा रहे हैं। वहीं, कालीन भइया का किरदार पंकज त्रिपाठी। इसके अलावा अली फज़ल, श्वेता त्रिपाठी, हर्षिता गौर और रशिका दुग्गल भी अहम भूमिका में हैं। नए सीज़न में विजय वर्मा और ईशा तलावार जैसे नए कलाकार भी एंट्री लेने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button