ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
विदेश

SBI की ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस हुई ठप, बैंक ने कहा, धैर्य रखें- जल्द शुरू होगी सेवा

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा प्रभावित हुई है। बैंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। SBI ने कहा कि कनेक्टिविटी इश्यू के कारण कोर बैंकिंग सिस्टम में देरी हो रही है। एटीएम और पीओएस को छोड़कर सभी चैनल प्रभावित हुए हैं। हम अपने ग्राहकों से अपील करते हैं कि वे धीरज रखें। सामान्य सेवा जल्द ही फिर से शुरू होगी। हालांकि एटीएम और पीओएस मशीन पर इसका कोई असर नहीं हुआ है।

एसबीआई देश में संपत्ति, जमा, शाखाओं, ग्राहकों और कर्मचारियों के लिहाज से सबसे बड़ा कमर्शियल बैंक है। 30 जून 2020 तक बैंक के पास कुल 34 लाख करोड़ रुपए की डिपॉजिट थी। चालू एवं बचत खाता (कासा) अनुपात 45 फीसद से ज्यादा है। इसकी उधारी 24 लाख करोड़ रुपए के करीब है।

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की देशभर में 22 हजार से ज्यादा ब्रांच हैं। SBI के 6.6 करोड़ से ज्यादा ग्राहक मोबाइल बैंकिंग और ATM की सुविधा का इस्तेमाल करते हैं।

भारतीय स्टेट बैंक ने SBI YONO एप पर विशेष सुविधाएं पेश की हैं, जिससे ग्राहक अपने बैंक खाते के डिटेल को एप में अकाउंट लॉग इन किए बिना जान सकते हैं। SBI YONO एप अब प्री-लॉगिन सुविधा है, जिसका मतलब है कि आप अब लॉग इन किए बिना अपने खाते की शेष राशि की जांच कर सकते हैं, पासबुक देख सकते हैं और लेन-देन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button