ब्रेकिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज
खेल

IPL 2020 के पिछले 28 मैचों का लेखा-जोखा, बल्लेबाजी में केएल राहुल हैं सबसे हिट

नई दिल्ली। आइपीएल 2020 के 56 लीग मुकाबलों में से 28 मैच खेले जा चुके हैं और 13वें सीजन का रोमांच अभी अपने चरम पर है। हालांकि अभी कुछ हद तक तस्वीरें साफ हो चुकी हैं, लेकिन निचले पायदान पर चल रही टीमों के पास मौका है। इस सीजन के आधे लीग मैच खत्म होने के बाद बल्लेबाजी में अब तक के स्टार खिलाड़ी रहे हैं किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल। हैरानी की बात तो ये है कि अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इस बल्लेबाज की टीम 28वें मैच के खत्म होने तक अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है।

पंजाब के कप्तान केएल की बल्लेबाजी का जलवा अब तक तो देखने को मिला है। वो पिछले 7 मैचों में 64.50 के शानदार औसत से 387 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है। उनके बल्ले से 37 चौके व 10 छक्के निकल सकते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर उन्हीं के साथी ओपनर मयंक अग्रवाल हैं जिन्होंने 7 मैचों में 48.14 की औसत से 337 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी की बात की जाए तो कगिसो रबादा ने अपना वर्चस्व बनाए रखा है। 7 मैचों में वो 17 विकेट ले चुके हैं और सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले स्थान पर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर 7 मैचों में 11 विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह दूसरे नंबर पर हैं। हालांकि बोल्ट के भी इतने ही विकेट हैं, लेकिन इकॉनामी रेट के मामले में वो बुमराह से पीछे हैं।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात करें तो 16 छक्कों के साथ संजू सैमसन पहले स्थान पर हैं जबकि निकोलस पूरन के भी इतने ही छक्के हैं, लेकिन औसत के मामले में वो संजू से पीछे हैं। सबसे ज्यादा चौके की बात करें तो यहां भी केएल राहुल की ही जलवा है जिन्होंने 7 मैचों में कुल 37 चौके लगाए हैं जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद मयंक ने 7 मैचों में 34 चौके जड़े हैं। इस लीग में अब तक की सबसे बड़ी पारी राहुल ने ही खेली है जो नाबाद 132 रनों की है।

अंक तालिका की बात करें तो 7 में से 5 मैच जीतकर मुंबई 10 अंक के साथ सबसे उपर है जबकि दिल्ली और बैंगलोर इतने ही अंकों के साथ दूसरे व तीसरे नंबर पर है। इन टीमों में फर्क सिर्फ नेट रन रेट का है। वहीं चौथे नंबर पर कोलकाता है जिसने 7 मैचों में 4 जीत हासिल की है और चौथे पायदान पर है। पंजाब सिर्फ एक जीत के साथ आठवें यानी सबसे आखिरी नंबर पर हैं तो सीएसके 4 अंक के साथ सातवें नंबर पर है।

पिछले 28 मैचों में सबसे तेज शतक मयंक ने लगाया था। उन्होंने 45 गेंदों पर ही अपना शतक पूरा किया था जबकि केएल राहुल ने 62 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की थी। वहीं निकोलक पूरन ने अब तक का सबसे तेज अर्धशतक लगाया है जो 17 गेंदों पर पूरी हुई थी। संजू सैमसन ने 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था और दूसरे नंबर पर हैं।

सबसे बेस्ट गेंदबाजी की बात करें तो इसमें बुमराह पहले नंबर पर हैं जिन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए थे तो वहीं रबादा दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इस लीग में अब तक का सबसे तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने फेंकी थी जिसकी स्पीड 153.62 रही है तो वहीं उन्होंने ही लीग की दूसरी सबसे तेज गेंद फेंकी है जिसकी स्पी़ड 153.36 रही है।

Related Articles

Back to top button