ब्रेकिंग
Nagpur Firing News: नागपुर में वर्चस्व की लड़ाई में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, RSS मुख्यालय से 1 किम... MP Govt & Org Meeting: मध्य प्रदेश में सरकार-संगठन तालमेल की परीक्षा, निगम-मंडल अध्यक्षों को आज मिले... Kanpur Jail Suicide Attempt: बेटियों की हत्या के आरोपी दवा व्यापारी शशि रंजन ने जेल में थाली से रेती... Delhi-Mumbai Expressway: डीएनडी से जैतपुर तक 9 किमी का नया रूट तैयार, जून 2026 में खुलेगा, नितिन गडक... NEET UG Paper Leak 2026: अब सीबीआई के रडार पर आए पेपर खरीदने वाले अमीर अभिभावक, महाराष्ट्र में कई ठि... Sasaram Railway Station: सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, धू-धू कर ज... Howrah Eviction Drive: हावड़ा में भारी सुरक्षा के बीच महा-अतिक्रमण हटाओ अभियान, मंत्री दिलीप घोष की ... Bada Mangal 2026: 19 मई को है ज्येष्ठ महीने का तीसरा बड़ा मंगल, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अचूक... Mexico Mass Shooting: मेक्सिको के प्यूब्ला में बंदूकधारियों का तांडव, मासूम बच्चे समेत 10 लोगों की ग... Weather Update: दिल्ली-NCR में जारी रहेगा भीषण गर्मी का सितम, यूपी-पंजाब समेत इन राज्यों में हीटवेव ...
देश

उत्तर प्रदेश में गैर कोरोना रोगियों को राहत, लॉकडाउन से बंद नॉन कोविड अस्पतालों में शुरू होगी ओपीडी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गैर कोरोना रोगियों को राहत देते हुए लॉकडाउन के दौरान से बंद नॉन कोविड अस्पतालों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत ओपीडी सेवा शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी ओपीडी सुविधा शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि आरोग्य मेला को शुरू करने के संबंध में भी विचार किया जाए। इससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता में वृद्धि भी होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए। सीएम योगी ने अफसरों से कहा कि हाई रिस्क ग्रुप को केंद्रित कर ज्यादा से ज्यादा कोविड-19 के टेस्ट कराया जाए। हाई रिस्क ग्रुप का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाए। इससे कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में इंटीगेट्रेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पूरी सक्रियता के साथ संचालित किए जाएं। जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन बैठक कर स्थिति की समीक्षा और आगे की रणनीति तय करें। यह बैठक सुबह कोविड अस्पताल में तथा शाम को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बुलाई जाए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे कार्य तेजी से संचालित किए जाएं। सर्वे के दौरान पल्स ऑक्सीमीटर के माध्यम से लोगों के ऑक्सीजन स्तर की जांच की जाए। निर्धारित स्तर से कम ऑक्सीजन वाले व्यक्तियों को अस्पताल भेजकर वहां उनकी विस्तृत जांच एवं आवश्यकतानुसार उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि निवेश प्रस्तावों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निवेशकों तथा उद्यमियों की समस्याओं को समयबद्ध ढंग से दूर किया जाए। विभिन्न नीतियों के तहत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए जिला, मंडल और राज्य मुख्यालय स्तर पर निरंतर सुनवाई की जाए। उन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट-2018 के अवसर पर किए गए एमओयू के क्रियान्वयन की समीक्षा के साथ-साथ सम्बन्धित निवेशकों के साथ बैठक करेंगे।

Related Articles

Back to top button