ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...
देश

अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, बडगाम में सीआरपीएफ का जवान शहीद

श्रीनगर। बडगाम में आज वीरवार सुबह आतंकियों द्वारा घात लगाकर किए सुरक्षाबलों पर किए गए हमले में सीआरपीएफ का एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शहीद हो गया। आतंकी उसकी राइफल भी अपने साथ ले गए हैं। इस बीच, दक्षिण कश्मीर के त्राल, पुलवामा में भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यहां अभी तक सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है।

अवंतीपोरा के त्राल के मघामा इलाके में गुरुवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर शुरू हुआ। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों के हाथ कामयाबी लगी है। एक आतंकी मारा जा चुका है। पुलिस और सुरक्षाबल डटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में दो से तीन आतंकी घेराबंदी में फंसे हुए हैं।

कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार जम्मू- कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराने में कामयाबी पाई है। फिलहाल आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। खुफिया एजेंसी को सूचना मिली थी कि अवंतीपोरा के त्राल इलाके के मचामा में आतंकी छिपे हैं, सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया।

आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराने में सफलता हासिल की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में मारे गए आतंकवादी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस और सेना की 42 आरआर की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चला रखा है।

सीआरपीएफ के दल पर आतंकी हमला

सीआरपीएफ की 117 वाहिनी के जवानों का एक गश्तीदल आज सुबह चाडूरा बडगाम के कैसरमुला इलाके से गुजर रहा था। अचानक वहां खेतों के पास स्थित एक बाग में छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। इसमें एएसआई बडोले गंभीर रुप से घायल हो गया। अन्य जवानों ने अपनी पाेजीशन ली औेर जवाबी फायर किया। उन्होंने आतंकियाें की फायरिंग के बीच ही अपने घायल साथी को वहां से निकाल अस्पताल पहुंचाने का बंदोबस्त किया। करीब 10 मिनट तक दाेनों तरफ से फायरिंग होती रही। इसके बाद आतंकी वहां से भाग निकले। जाने से पहले आतंकी घायल सीआरपीएफ कर्मी की राइफल भी अपने साथ ले गए।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही निकटवर्ती शिविरों से पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की अतिरिक्त टु़कड़ियां भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आतंकी वहां से भाग निकले थे। जवानाें ने मुठभेड़ स्थल के साथ सटे इलाकों में ही कहीं आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया है।

इस बीच, सीआरपीएफ के प्रवक्ता पंकज सिंह ने बताया कि घायल एएसआई को उपचार के लिए सेना के लिए 92 बेस अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां वह अपने जख्मों का ताव न सहते हुए चल बसे। स्थानीय सूत्रों की मानें तो बाग के पास एक मोटर साइकिल पर दो आतंकी देखे गए थे। उन्होंने सीआरपीएफ के दस्ते को देखते ही फायर कर दिया। वह शहीद सीआरपीएफ कर्मी की राइफल भी अपने साथ ले गए हैं।

बडगाम में बीडीसी चेयरमैन की हुई थी हत्या

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को आतंकियों ने एक बीडीसी सदस्य की घर के बाहर हत्या कर दी है। बीडीसी सदस्य कई दिनों बाद वापस घर आया था। इन दिनों वह सुरक्षा के बीच श्रीनगर में रह रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बडगाम जिले के खाग खंड के बीडीसी अध्यक्ष भूपिंदर सिंह को उनके पैतृक गांव दलवाश में आतंकवादियों ने रात करीब पौने आठ बजे गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सिंह की सुरक्षा में दो सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे।

Related Articles

Back to top button