ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
टेक्नोलॉजी

Google Map बताएगा आपके क्षेत्र में कहां है कोरोना के मरीज, ऐड हुआ नया फीचर

नई दिल्ली। Google Map ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए बेहद ही खास फीचर पेश किया है। जिसकी मदद से यह पता चलेगा कि आपके क्षेत्र में कितने कोरोना मरीज है। ‘COVID लेयर’ नाम से पेश किया गया यह फीचर एंड्राइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। इसमें न केवल आपको कोरोना संक्रमितों की जानकारी मिलेगी, बल्कि कोरोना वायरस से जुड़ा अपडेट भी प्राप्त होगा।

‘COVID लेयर’ फीचर के बारे में Google Map ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी शेयर की है। ट्वीट में बताया गया है कि मैप्स में नया लेयर फीचर ऐड किया गया है। जो कि आपके क्षेत्र में आने वाले नए कोविड 19 केस और मरीजों की संख्या से जुड़ा अपडेट प्रदान करेगा। कंपनी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इस फीचर को एंड्राइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह अपडेट इसी हफ्ते से रोलआउट किया जा सकता है।

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार Google Map में लेयर बटन दिया जाएगा जो कि स्क्रीन पर दाईं ओर स्थित होगा। इस बटन पर क्लिक करने के बाद COVID -19 info का बटन मिलेगा। इस फीचर पर क्लिक करने के बाद ये मैप कोविड की स्थिति के अनुसार बदल जाएगा। यह क्षेत्र में प्रति 1,00,000 लोगों पर सात दिन के नए मामलों का औसत दिखाएगा और यह भी बताएगा कि एरिया में मामले बढ़ रहे हैं या कम हो रहे हैं।

इसके अलावा Google अपने यूजर्स की सुविधा के लिए कलर कोडिंग फीचर को भी ऐड करने वाला है जो कि उपयोगकर्ताओं को एक क्षेत्र में नए मामलों के घनत्व को भेदने में मदद करेगा। इसके अलावा ट्रेंडिंग मैप डाटा उन सभी 220 देशों और क्षेत्रों का कंट्री लेवल दिखायेगा जो Google Map सपोर्ट करते हैं। यह डाटा सुविधा राज्य, प्रांत, काउंटी और शहर स्तर पर उपलब्ध होगा।

Related Articles

Back to top button