ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

गरीबों का शोषण, ‘मित्रों’ का पोषण यही है बस मोदी जी का शासन: राहुल गांधी

पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार​ फिर अपनी भड़ास निकाली है। श्रम सुधार विधेयकों को राज्यसभा में मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि किसानों के बाद मजदूरों पर वार किया जा रहा है।

PunjabKesari

राहुल गांधी ने वीरवार को ट्वीट कर लिखा कि किसानों के बाद मज़दूरों पर वार। ग़रीबों का शोषण, ‘मित्रों’ का पोषण यही है बस मोदी जी का शासन। दरअसल विपक्षी सांसदो के राज्यसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करने के बावजूद बुधवार को श्रम कानूनों से जुड़े तीन विधेयकों (राज्यसभा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य की स्थिति कोड 2020, औद्योगिक संबंध कोड 2020 और सामाजिक सुरक्षा पर कोड, 2020) को पारित कर दिया गया है।

राज्यसभा में 8 सांसदों के निलंबन पर भी राहुल गांधी ने सरकार पर तंज कसा था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि डेमोक्रेटिक इंडिया की आवाज दबाना जारी है, पहले उन्हें चुप कराया गया और बाद में काले कृषि कानूनों को लेकर किसानों की चिंताओं की तरफ से मुंह फेरकर संसद में सांसदों को निलंबित किया गया। सरकार के कभी खत्म नहीं होने वाले घमंड की वजह से पूरे देश के लिए आर्थिक संकट आ गया है।

Related Articles

Back to top button