ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

466 किलोग्राम सोने का था ताजमहल का कलश, तांबे में बदल गया ये कैसे, कौन ले गया वो सोना?

आगरा। मुगल काल में शाहजहां के शासन काल को स्वर्ण युग कहा जाता है। शाहजहां ने सोने का तख्त-ए-ताउस (मयूर सिंहासन) बनवाया था जिसमें कोहिनूर समेत करोड़ों रुपये के जवाहरात जड़े हुए थे। इसे 1739 में दिल्ली के लाल किले से नादिरशाह लूटकर ले गया था। शाहजहां ने ताज के गुंबद पर लगा कलश भी सोने से बनवाया था। इसमें 466 किलो सोने का इस्तेमाल हुआ था। वर्ष 1810 में इसे उतरवाकर अंग्रेज अधिकारी जोसेफ टेलर ने सोने की पॉलिश किया हुआ तांबे का कलश लगवा दिया। यह कलश अब तक तीन बार बदला जा चुका है। इतिहास में सोने की चिडि़या कहे जाने वाले हिंदुस्‍तान को अगर लूटा न गया होता तो आज का भारत हकीकत में मालामाल होता।

इतिहासविद राजकिशोर राजे ने अपनी किताब ‘तवारीख-ए-आगरा’ में ताजमहल के कलश को तीन बार बदले जाने का पूरा जिक्र किया है। राजे लिखते हैं कि ताजमहल का कलश 40 हजार तोले (466 किलो) सोने का बना था। यह सोना शाही खजाने से दिया गया था। लाहौर से बुलवाए गए काजिम खान की देखरेख में यह कलश तैयार हुआ था। इसके शीर्ष पर चंद्रमा और कलश बने हैं। सोने के इस कलश को ब्रिटिश अधिकारी जोसेफ टेलर ने वर्ष 1810 में उतरवा दिया था। उसकी जगह सोने की पॉलिश किया हुआ तांबे का बना कलश लगाया गया था। इस कलश को इसके बाद वर्ष 1876 अौर 1940 में बदला गया। मेहमानखाना के सामने चमेली फर्श पर ताजमहल के कलश की आकृति वर्ष 1888 में नाथूराम द्वारा अंग्रेज पुरातत्ववेत्ताओं के दिशा-निर्देशों पर बनाई गई थी। इसे इसलिए बनवाया गया था, जिससे कि भविष्य में कलश की नापजोख में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। ताजमहल के गुंबद पर वर्तमान में लगे हुए कलश की ऊंचाई 9.29 मीटर है। डी. दयालन ने अपनी किताब ‘ताजमहल एंड इट्स कंजर्वेशन’ में इसकी जानकारी दी है।

आज करोड़ों में होती कीमत

सोने के दामों में आजकल उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आगरा में बुधवार दोपहर सोने के दाम 52721 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे। ताजमहल का सोने से बनाया गया कलश अगर बदला नहीं गया होता तो अाज उसकी कीमत साेने के बाजार मूल्य के हिसाब से 245 करोड़ रुपये से अधिक होती। हालांकि, पुरातात्विक महत्व का होने से उसका मूल्य कहीं अधिक होता।

होनी है सफाई

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की रसायन शाखा जब ताजमहल के गुंबद पर मडपैक कर उसे साफ करेगी तो कलश की भी केमिकल क्लीनिंग की जाएगी। इससे गंदा नजर आने वाला कलश चमक उठेगा। पूर्व में ताजमहल की मीनारों पर मडपैक के दौरान उन पर लगे छोटे-छोटे कलश साफ किए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button