ब्रेकिंग
Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा...
देश

कोरोना का कमजोर पड़ रहा वार, बढ़ी रिकवरी और घट रहे सक्रिय केस

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना संक्रमण के कुल पुष्ट मामले 57 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। सर्वाधिक संक्रमण के मामलों में भारत का स्थान दुनियाभर में दूसरा है। हालांकि देश में अब सक्रिय मामलों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले करीब एक सप्ताह के दौरान रोजाना संक्रमित होने वालों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक रही है। देश के सर्वाधिक प्रभावित पांच राज्यों में सक्रिय मामले लगातार घट रहे हैं। आइए आंकड़ों के जरिये जानते हैं कि भारत में कोविड-19 महामारी का प्रकोप कितना कम हो रहा है।

सर्वाधिक प्रभावित पांच राज्यों का हाल : कोविड-19 महामारी से सर्वाधिक प्रभावित पांच राज्यों में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। यहां सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले दो सप्ताह में आंध्र प्रदेश में सर्वाधिक 30 फीसद सक्रिय मामले कम हुए हैं। वहीं महाराष्ट्र में महज एक सप्ताह में सक्रिय मामले 10 फीसद गिरकर 3 लाख से 2.75 लाख हो गए हैं। तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में भी सक्रिय मामले घट रहे हैं।

इस तरह घटे सक्रिय मामले : 19 से 24 सितंबर के मध्य ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए संक्रमितों से अधिक रही है। यह सबसे लंबा दौर है जब इस तरह की प्रवत्ति देखी जा रही है। इसका परिणाम सक्रिय मामलों की घटती संख्या के रूप में सामने आया है। 17 सितंबर को 10.17 लाख सक्रिय मामले थे, जो अब घटकर 9.71 लाख पहुंच चुके हैं। महामारी का पहला मामला सामने आने के बाद से सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट पहली बार देखी गई है।

महामारी के चरम की ओर इशारा : 5 सितंबर को पहली बार 90 हजार मामले सामने आए थे। इसके बाद प्रतिदिन आने वाले कुल पुष्ट मामलों की संख्या 75 हजार से 98 हजार के बीच रही है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में पिछले एक सप्ताह में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।मवार को सर्वाधिक एक लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। पुष्ट मामलों से ठीक होने वालों की अधिक संख्या शुभ संकेत है। हालांकि यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि यह प्रवृति कितने लंबे समय तक बनी रहती है। साथ ही यह इस बात का भी संकेत है कि देश में महामारी का चरम आ चुका है या फिर बहुत ही पास है।

दिल्ली का अनुभव ठीक नहीं : दिल्ली का अनुभव हमें डराता है। राष्ट्रीय राजधानी में एक समय रोजाना आने वाले सक्रिय मामले 10 हजार से कम रह गए थे, जो अब बढ़कर 30 हजार से अधिक हो चुके हैं। ऐसे में हमें सचेत रहने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button