ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
खेल

शेयर बाजार में गिरावट से छह दिन में निवेशकों के 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा स्वाहा

नई दिल्ली। शेयर बाजार में गिरावट से छह दिनों में निवेशकों के 11,31,815.5 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए हैं। छठे सत्र में गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,114.82 अंक या 2.96 फीसद गिरकर 36,553.60 अंक पर बंद हुआ। बीएसई-लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1,48,76,217.22 करोड़ रुपये रहा, जो छह सत्रों में गिरकर 11,31,815.5 करोड़ रुपये पर आ गया। 16 सितंबर से 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क इंडेक्स 2,749.25 अंक गिर गया है। गुरुवार के कारोबार में हिंदुस्तान यूनिलीवर को छोड़कर सेंसेक्स के सभी शेयर लाल निशान में बंद हुए।

सबसे ज्यादा गिरावट इंडसइंड बैंक में रहा, इसके शेयर 7.10 फीसद तक गिर गए, इसके बाद बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, टेक महिंद्रा, टीसीएस और टाटा स्टील के शेयर रहे। बीएसई के स्मॉलकैप और मिडकैप सूचकांकों में 2.28 फीसद तक की गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में कुल 2,025 कंपनियों में गिरावट आई, जबकि 625 एडवांस और 162 में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई आईटी इंडेक्स में 4.45 फीसद की गिरावट के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट रही और इसके बाद टेक, ऑटो, मेटल, रियल्टी, बेसिक मटीरियल, बैंक्स और फाइनेंस में गिरावट आई।

मालूम हो कि गुरुवार को BSE का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक Sensex 1,114.82 अंक यानी 2.96% टूटकर 36553.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह NSE का Nifty 326.30 अंक यानी 2.93 फीसद लुढ़ककर 10805.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबारियों के मुताबिक, इकोनॉमिक रिकवरी को लेकर बढ़ती चिंताओं और केंद्रीय बैंकों द्वारा नए सिरे से प्रोत्साहन पैकेज नहीं दिए जाने से वैश्विक बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया की कई अर्थव्यवस्थाओं में कोविड-19 के नए मामलों में तेजी की आशंका से भी निवेशकों के सेंटिमेंट पर असर पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button